March 6, 2026

वन विभाग ने जंगलों में मलवा फेंकने वालों पर की कार्रवाई .चार वाहनों को किया सीज

0
वन विभाग ने जंगलों में मलवा फेंकने वालों पर की कार्रवाई .चार वाहनों को किया सीज
मसूरी।
Devendra Uniyal
पर्यटन नगरी मसूरी में लगातार जंगलों में मलवा फेंके जाने से वन संपदा को बड़ा नुकसान हो रहा है, जिस पर लगातार कार्रवाई की मांग विभिन्न मंचों पर की जाती रही है, विगत दिनों मंत्री गणेश जोशी की मसूरी में आयोजित समीक्षा बैठक में भी यह मामला उठाया गया था। जिस पर वन विभाग ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया था।
इसी कड़ी में मसूरी वन प्रभाग ने जंगलों में मलवा फेंकने पर कार्रवाई के लिए टीम गठित की व विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे वाहनों को पकड़ने का अभियान चलाया जिसके तहत टीम ने 4 पिकअप वाहनों को जंगलों में मलवा डालते  हुए पकड़ा व उन्हें सीज कर दिया। चारों पिक अप वाहनों से जंगल क्षेत्र में मलबा फेंके जाने का प्रकरण सामने आया है। कई दिनों से लगातार समाचार पत्रों के माध्यम से अवैध डंपिंग की सूचना पर वन विभाग ने एक संयुक्त टीम का गठन कर रात्रि में जगह जगह पर दबिश देनी शुरू की जिसमें पिक अप नंबर यूके 07 सीडी 4550, यूके 08 सीए 6375, यूके 07 सीए 9458, व यूके 07 सीबी 2520 को जंगल क्षेत्र में मलवा फेंकते हुए रंगे हाथों मौके पर पकड़ा। लगातार चल रही अवैध डंपिंग की शिकायतों के चलते प्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर के आदेशानुसार उप प्रभागीय वनाधिकारी ने संयुक्त टीम का गठन किया था जिसमें टीम प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिह चौहान के नेतृत्व में वन दरोगा अभिषेक सजवाण, वन बीट अधिकारी राहुल, वन बीट अधिकारी दलवीर सिंह सजवाण, वह बीट अधिकारी हरेंद्र सिहं,मुलायम सिंह पयाल, प्रदीप गैरोला, दिनेश्ज्ञ नेगी, व नरेंद्र कुमार ने कार्रवाई को अंजाम दिया व जंगलों में अवैध मलवा डालने वाले वाहनों को पकड़ कर सीज कर दिया l
+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *