रात के अंधेरे में जेसीबी से काटे जा रहे पहाड़ . पर्यावरण पर मंडराने लगा है खतरा. संबंधित विभाग नहीं कर रहा कोई कार्रवाई
रात के अंधेरे में जेसीबी से काटे जा रहे पहाड़ .
पर्यावरण पर मंडराने लगा है खतरा. संबंधित विभाग नहीं कर रहा कोई कार्रवाई


मसूरी
Devendr Uniyal
पर्यटन नगरी मसूरी में रात के अंधेरे में पहाड़ के सीने को जेसीबी से छलनी किया जा रहा है वन विभाग को इसकी सूचना भी दी गई लेकिन विभाग द्वारा इस दिशा में कोई भी कार्यवाही नहीं की गईl
शहर के गड़ी खाना. किष्किंधा स्टेट. धूमनगंज. चांडाल गड़ी माल रोड सहित अन्य क्षेत्रों मैं रात के अंधेरे में जेसीबी से पहाड़ों को काटने का कार्य किया जा रहा है स्थानीय निवासियों का कहना है कि संबंधित विभाग इस दिशा में कोई भी कार्यवाही करने को तैयार नहीं है रात को जेसीबी चलने से आसपास के आबादी क्षेत्र में भी लोगों को परेशानी हो रही हैl
इस बारे में स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह .विक्रम सिंह .मोहन सिंह ने बताया कि यदि संबंधित विभाग द्वारा अति शीघ्र इन पर लगाम नहीं लगाई गई तो मजबूर होकर क्षेत्र वासियों को धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगाl
बताया कि जिस तरह से भूमाफिया द्वारा जेसीबी लगाकर पहाड़ों का दोहन किया जा रहा है उस से यहां के पर्यावरण पर भी खतरा मंडराता हुआ नजर आने लगा हैl इसके साथ ही निर्माणाधीन भवनो
का मलवा भी हरे-भरे जंगलों में फेंका जा रहा है जिससे हरे-भरे जंगल भी नष्ट हो गए हैं लेकिन वन विभाग इन पर कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैl
कैमल बैक. हाथी पांव मसूद देहरादून मार्ग .मसूरी चंबा मार्ग के साथ ही अन्य संपर्क मार्ग वह मुख्य मार्गो पर रात के अंधेरे में जंगलों में मलवा फेंकने का कार्य किया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि जंगल के जंगल जेसीबी लगाकर खोदे जा रहे हैं साथ ही निर्माण अधीन भावनाओं का मालवा भी जंगलों में फेंका जा रहा है जिससे हरे भरे पौधे भी नष्ट हो गए हैंl
वही इस बारे आरो महेंद्र सिंह चौहान नेबताया कि उक्त मामला संज्ञान में आया हैl मौके पर विभागीय कर्मचारियों को भिजवाकर बिना विभागीय परमिशन के जेसीबी चलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगीl
उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में रात के अंधेरे में जेसीबी से पहाड़ काटे जा रहे हैं उन जगहों पर रात की ग्रस्त भी बढ़ा दी जाएगीl
इसके साथ ही शहर में निर्माण कार्यों की बाढ़ सी आ गई है शहर के हाथी पांव चमन स्टेट गाड़ी खाना मसूरी चंबा मार्ग मसूरी केम्प्टी मार्ग मसूरी देहरादून मार्ग पर बड़ी संख्या में अवैध निर्माण किया जा रहे हैं लेकिन एमडीडीए
इस पर कोई भी लगाम लगाने के लिए तैयार नहीं है स्थानीय निवासी सरिता ने बताया कि एक गरीब आदमी को तो एक कमरा बनाने की परमिशन नहीं मिल पा रही है और बाहर से आए भू माफिया 5 से 6 मंजिल का निर्माण कर रहे हैं ऐसे कई मामले हैं जिनमें एमडीडीए द्वारा गरीब लोगों के खिलाफ ध्वस्तकरण. सीलिंग की कार्रवाई की गई है l
उन्होंने बताया कि आखिर गरीब आदमी को एक कमरा बनाने का भी अधिकार नहीं है l
कहा की एमडीडीए की इस दोहरी नीति के खिलाफ अति शीघ्र धरना प्रदर्शन किया जाएगा
संपादक: देव उनियाल
