मजार तोडने वालों तीन लोगों के खिलाफ नामज़द मुकदमा दर्ज
मसूरी।
Devendra Uniyal
वाइन वर्क एलेन स्कूल की भूमि पर बनी बाबा बुल्लेशाह की मजार को शनिवार को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया था व उसको सोशल मीडिया पर डाल दिया था जिससे शहर में हंड़कंप मच गया व रात को ही मौके पर पुलिस तैनात कर दी गयीl
वहीं रविवार को देहरादून से मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी सद्दाम कुरेशी व आकिब कुरैशी यह साथ मसूरी कोतवाली पहुंचे वह इस संबंध में शराबी तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कीl
वही बाबा बुल्ले शाह समिति मसूरी द्वारा भी कोतवाली में शिकायती पत्र देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की गईl
वही मजार के मुख्य गेट पर भी तालाबंदी की गई है वह किसी को भी मजार के अंदर जाने की अनुमति नहीं हैl
वही इस संबंध में रविवार को बाबा बुल्लेशाह समिति के अध्यक्ष रजत अग्रवाल वह समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है ।
वहीं देर रात को घटना की जानकारी मिलने पर मुस्लिम समाज के लोग मौके पर गये व विरोध प्रदर्शन किया।
बाबा बुल्लेशाह समिति के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कोतवाली में तहरीर दी जिसमें कहा गया कि बाबा बुल्लेशाह की मजार वाइनबर्ग ऐलन स्कूल की संपत्ति पर है, जिसमें विभिन्न धर्मो के लोगों की बड़ी आस्था है व मजार पर जाकर परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने बाबा बुल्लेशाह की मजार में शनिवार की रात्रि को तोड़ फोड कर मजार को क्षतिग्रस्त कर दिया। तहरीर में कहा गया कि यह सुनियोजित तरीके से आपस में द्वेष भावना व घृणा पैदा करने के लिए किया गया है ताकि शांत शहर में माहौल अशांत बने। तहरीर में दानपात्र, से चोरी, चांदी के मुकुट व अन्य सामान की चोरी भी बताई गयी। व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं दूसरी ओर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने भी कोतवाली में पत्र देकर बाबा बुल्लेशाह की मजार पर तोड़फोड करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने व चोरी का खुलासा करने की मांग की है। पत्र में कहा गया कि बाबा की मजार तोड़ने के साथ ही वहां पर दानपात्र से चोरी सहित अन्य सामान भी चोरी किया गया है जिससे मसूरी में भारी आक्रोश है। व सोशल मीडिया पर वीडियों डालने से समाज में द्वेष भावना फैलाने का कार्य किया गया है। ज्ञापन में पुलिस से मामले की जांच कर उचित धाराओं में कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की गयी है l
पुलिस ने अकरम खान की लिखित तहरीर वह सोशल मीडिया पर डाली गई वीडियों में दिखने वाले हरिओम, शिवम व श्रद्धा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
इस बारे में सीओ मनोज असवाल ने कहा कि एलन स्कूल की भूमि पर बनी मजार को कल अज्ञात लोगों द्वारा तोड़े जाने की सूचना थाने में प्राप्त हुई थी जिसकी लिखी सूचना रविवार को कोतवाली में समिति के पदाधिकारी द्वारा दी गई l
बताया कि उक्त मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है वह अन्य के खिलाफ वीडियो फुटेज के आधार पर चिन्हित कर आगे कार्रवाई की जाएगीl
बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआई बुद्धि प्रकाश को जांच अधिकारी नियुक्ति किया है।
संपादक: देव उनियाल
- Sarthak Mailhttps://sarthakmail.com/?author=2
- Sarthak Mailhttps://sarthakmail.com/?author=2
- Sarthak Mailhttps://sarthakmail.com/?author=2
- Sarthak Mailhttps://sarthakmail.com/?author=2

