November 6, 2026

रेहड़ी पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति पालिका. प्रदेश सरकार के विरोध में आज निकालेगी हायतौबा बददुआ रैली8

रेहड़ी पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति पालिका. प्रदेश सरकार के विरोध में आज निकालेगी हायतौबा बददुआ रैली
मसूरी।

Devendra Uniyal

 मालरोड से पटरी हटाये जाने पर संघर्षरत रेहड़ी पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति भाजपा की प्रदेश सरकार व नगर पालिकाध्यक्ष के खिलाफ हाय तौबा बददुआ रैली निकालेंगे। जिसका नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत करेंगे वहीं रैली में उक्राद, सहित विपक्षी दलों के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
रेहड़ी पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति के अध्यक्ष राम किशन राही एवं महामंत्री संजय टम्टा ने बताया कि रैली पहले 11 बजे टिहरी बस स्टैण्ड से निकाली जानी थी लेकिन विपक्षी दलों का साथ मिलने के बाद समय व स्थान परिवर्तित किया गया है और अब रैली  अपराहन दो बजे शहीद भगत सिंह चौक से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के नेतृत्व में निकाली जायेगी, जिसमें उक्राद सहित विपक्षी दल व कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता देहरादून से रैली में शामिल होगें। उन्होंने कहाकि रैली गांधी चौक तक जायेगी। उन्होंने कहा कि पटरी विक्रेता पिछले कई महीनों से अपने जीविकोपार्जन के संवैधानिक एवं वैधानिक अधिकारों की रक्षा करने के लिए संघर्षरत है। स्ट्रीट वैंडर एक्ट 2014 एवं उत्तराखंड में लागू 2016 की नियमावली के विपरीत कई विक्रेताओं को बिना पारदर्शी प्रक्रिया, बिना लिखित आदेश, एवं भेदभावपूर्ण आधारों पर सूची से बाहर किया गया है, कई मामलों में एक ही परिस्थिति वाले कुछ विक्रेताओं को स्थान दिया जा रहा है, जबकि अन्य को वंचित रखा गया है। जिससे समानता के अधिकार का हनन हो रहा है। बार बार आग्रह करने एवं वार्ता के बावजूद अभी तक सभी प्रभावित विक्रेताओं को न्याय नहीं मिल रहा है। जिसके विरोध में सभी फुटपाथ विक्रेताओं के द्वारा शांतिपूर्ण, अहिंसक, एवं लोकतांत्रिक विरोध रैली आयोजित की जा रही है जिसका उददेश्य किसी के विरूद्ध नहीं बल्कि पारदर्शिता एवं समान व्यवहार की मांग करना है। सामाजिक न्याय एवं आजीविका के अधिकार के समर्थन में आयोजित इस रैली में नैतिक एवं सामाजिक सहयोग देने का आग्रह सभी राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों सहित मसूरी की जनता से किया गया है।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed