November 5, 2026

छात्र कृशिव उनियाल को गणतंत्र दिवस पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रण

छात्र कृशिव उनियाल को गणतंत्र दिवस पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रण
मसूरी।
Devendra Uniyal
अटल इनोवेशन मिशन एआईएम, नीति आयोग के तत्वाधान में आयोजित अटल टिंकरिंग लैब्स प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारह के छात्र कृशिव उनियाल ने सुपर-100 में स्थान बनाया है। इस उपलब्धि पर उन्हें 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस परेड, कर्तव्य पथ दिल्ली में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए द हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल कैपंटी के चेयरमैन एसपी चमोली ने बताया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, यह कृशिव ने साबित कर दिखाया है। अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 1,30,000 छात्रों के बीच अपने “मेडिमेट इनोवेशन के दम पर सुपर -100 में आये हैं। द हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल, केम्पटी, मसूरी के चेयरमैन एस.पी. चमोली ने जानकारी दी कि कृशिव की प्राथमिक शिक्षा इस स्कूल से हुई है। 24 से 26 जनवरी तक चलने वाले गणतंत्र समारोह में कृशिव और उनकी माँ डॉ पमीता उनियाल शामिल होंगे। इस दौरान उन्हें दिल्ली दर्शन जिसमें राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री संग्रहालय, नेशनल साइंस सेंटर देखने और माननीय राज्य मंत्री, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान डॉ जितेंद्र सिंह के साथ अपने अनुभव साझा करने और 5 स्टार होटल सम्राट में ठहरने का अवसर मिलेगा। कृशिव की इस उपलब्धि पर विद्यालय के  प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों और स्टाफ ने खुशी जताई और बधाई दी। कृशिव वर्तमान में बाल भारती पब्लिक स्कूल, रोहिणी, दिल्ली में पढ़ रहे हैं।  पूर्व में अपने नवाचार “वॉक द समिट“ एनजीओ जिसके वह संस्थापक हैं,  के लिए पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री से जुनियर अस्तित्व सम्मान -2025 और ऑल  इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांसेस एआईआईएमएस दिल्ली से यंग चेंज मेकर अवार्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं। कृशिव की माता डॉ पमीता उनियाल पूर्व में 8 साल सिविल हॉस्पिटल मसूरी में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के पद पर रहीं और गत वर्ष ही उपनिदेशक, आयुष विभाग, उत्तराखंड सरकार, से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली।  पिता चार्टर्ड अकाउंटेंट और वर्तमान में डायरेक्टर फिनांस, मल्टीनेशनल कंपनी में सेवा दे रहे हैं। उनका पैत्रिक गांव दिखोल्यू श्रीनगर पौडी गढ़वाल व ननिहाल उपराड़ी बड़कोट उत्तरकाशी है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed