November 5, 2026

रेहड़ी .पटरी वालों ने विस्थापन को लेकर हाय तौबा, बददुआ रैली निकाली

रेहड़ी .पटरी वालों ने विस्थापन को लेकर हाय तौबा, बददुआ रैली निकाली

मसूरी।
Devendra Uniyal
 रेहड़ी पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति ने माल रोड से पटरी हटाये जाने व जरूरतमंदों को विस्थापित न करने, मानकों की अनदेखी करने के विरोध में कुलड़ी कार पार्किग से हाय तौबा बददुआ रैली निकाली जिसका नेतृत्व पूर्व मंत्री डा. हरक सिंह रावत, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, सोनिया आनंद रावत, सुशांत बोहरा ने किया। रैली गांधी चौक गयी जिसमें पालिका अध्यक्ष व मसूरी विधायक गणेश जोशी के विरोध में जमकर नारेबाजी की गयी।
रेहडी पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति रैली में शामिल बेरोजगार हो चुके पटरी व्यवसायी गरीब महिलाओं का शोषण बंद करो, वेंडर जोन का निर्माण करो, पालिका अध्यक्ष मीरा. सकलानी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की तानाशाही पर रोक लगाओ, आदि नारेबाजी की गयी। इस मौके पर पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि सरकार का कार्य मजदूर, किसान छोटे व्यापारियों आदि को रोजगार देना हैl
 उन्होने कह कि ज वह राजस्व मंत्री थे तब संगठित रेहडी पटरी वालों के लिए नीति बनाई थी, व उन्हें जगह दी थी लेकिन मसूरी में इतने साल से जो पटरी लगा रहे हैं उन्हें हटाना अनैतिक है। कांग्रेस इन मजदूरों ठेली पटरी वालों के साथ है जिनकी रोजी रोटी छीनी जा रही है। यह सरकार का दायित्व है, उन्होंने कहा कि गणेश जोशी छोटे भाई है उनकी राजनीति में बड़ी मदद की लेकिन आज वह मंत्री बन गया यह इन लोगों की कृपा से बने, यह उनकी जिम्मेदारी है, नगर पालिका व सरकार तथा प्रशासन की जिम्मेदारी है, कांग्रेस इस लड़ाई को तब तक लड़ेगी जबतक इसका समाधान नहीं हो जाता। रैली में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि सरकार को अपने निर्णयों पर अडिग रहना चाहिए। केंद्र की सरकार ने निर्णय लिया कि फुटपाथ पर जो अपनी रोजी रोटी चला रहे है उनके लिए वेंडर जोन बनायेगे व प्रदेश की सरकार ने उसपर पहल की लेकिन अभी तक स्थानीय सरकार ने कहीं भी वेंडर जोन की शुरूआत नहीं की अगर वह बन जाता तो सबकी समस्या का समाधान हो जाता ये कोई महल नहीं मांग रहे केवल चूल्हा जलाने व बच्चों को पढाने का अधिकार मिले व रोजगार की व्यवस्था हो, यह करना भी पडेगा क्योकि बेरोजगारी का दंश पूरे देश को लील रहा है, प्रदेश सरकार ने कहा कि महिलाआें के लिए रोजगार की व्यवस्था कर रहे है, व रात की पाली में भी महिलाएं कार्य कर सकती है, लेकिन सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है, सरकार को सामाजिक सुरक्षा भी देनी होगी। उन्होंने कहा कि दो बार वह पालिकाध्यक्ष रहे उन्होंने भी पटरी वालों को रोजगार दिया, यह स्थानीय सरकार व राज्य सरकार सुव्यवस्थि वेंडर जोन बनाये। इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाना होगा। इन्ही लोगों ने राखिंया पहनाई, उनको जिताया लेकिन आज उनको उजाड़ा जा रहा है। इस पर स्थानीय सरकार को व्यवस्थि कर पुनर्वास करना होगा, सड़क पर बैठना कोई हल नहीं है। इस मौके पर कांग्रेस नेता सुशांत बोहरा ने कहा कि जब यहां कांग्रेस की सरकारे रही तब भी उन्हें विस्थापन की बात कही लेकिन उन्हें हटाया नहीं गया यह तानाशाही है, इनके लिए नया पर्यटक स्थल बनाना होगा ताकि सभी का विस्थापन हो सके विदेशों में ऐसा होता है व उनके लिए कार्य होता है। उन्होंने कहा कि रेहडी पटरी वालो ने रैली निकाली व गत छह माह से बेरोजगार बैठे हैl इस मौके पर रेहडी पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति के अध्यक्ष राम किशन राही, महामंत्री संजय टम्टा व गोविंद नौटियाल ने भी कहा कि यह बददुआ रैली है, जो बच्चे घरों में भूखे प्यासे है, रोजगार नहीं है उसके बाद भी ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा, इनकी बददुआ लगेगी व ऐसी जगह बिठाया जा रहा है जहां रोजगार नहीं है। उन्होंने कहा कि मंत्री गणेश जोशी जन्म दिवस पर भंडारा कर रहे है और उनकी विधानसभा मसूरी के लोग भूखे  मर रहे है। उन्होंने कहा कि पालिकाध्यक्ष की हठ धर्मिता कब तक चलेगी, ये महिलाएं गणेश जोशी की बहनें है जब वे फोन करते थे तो दुकानें लग जाती थी लेकिन अब फोन तक नहीं उठाते। ये बददुआ रैली है, देवभूमि है यहां के लोग देवी देवताओं को मानते है व हमें तारगेट किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, कांग्रेस नेत्री सोनिया आंनद रावत, सहित बड़ी संख्या में रेहडी पटरी व्यवसायी मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed