June 20, 2026

मसूरी में बदला मौसम का मिजाज बारिश के साथ ओले गिरे Mussoorie 

मसूरी में बदला मौसम का मिजाज बारिश के साथ ओले गिरे

Mussoorie

Devendra Uniyal

पर्यटन नगरी मसूरी में मंगलवार को 4 बजे करीब बारिश के साथ ही ओले गिरने शुरू हो गए l

 वही तापमान में आई भारी गिरावट के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया लोग गर्म कपड़ों में नजर आएl

इस पूर्व सुबह से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक हल्की धूप खिली रही अपराह्न 3:00 बजे करीब आसमान में काले बादल छा गए वह शहर में सर्द हवाओं के साथ ही चारों तरफ कोहरा छा गयाl

 इस दौरान माल रोड पर भी सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया अधिकांश पर्यटक भी होटल की ओर लौट गएl

वही देश विदेश से मसूरी घूमने आए पर्यटकों का कहना है कि जिस तरह से तापमान में भारी गिरावट आ गई है उससे देर रात तक मसूरी सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना भी बन रही हैl

वहीं ठंड से बचने के लिए लोग अलाव .
हीटर का सहारा ले रहे हैंl
वही 5:00 बजे करीब फिर से धूप खिल गई मौसम साफ हो गया और पर्यटकों की जो बर्फ गिरने की उम्मीद थी उस पर भी पानी फिर गया.
वहीं दूसरी ओर पर्यटक स्थल धनोल्टी में भी मौसम का मिजाज बदल गया वहां पर भी ओले गिरने शुरू हो गए तापमान में भारी गिरावट के चलते. धनोल्टी नाक के बाद सहित ऊंचे इलाकों में देर रात तक बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई हैl