March 11, 2026

मसूरी में गैस आपूर्ति न होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी 

0
मसूरी में गैस आपूर्ति न होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी
 मसूरीl
Devendra Uniyal
अमेरिका ईरान युद्ध से शहर में गैस आपूर्ति बाधित हो गई है घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए एक सप्ताह तक का इंतजार करना पड़ सकता हैl
 वही कामर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति भी बाधित हो गई है जिससे रेस्टोरेंट. होटलो में खाने पीने की परेशानी खड़ी हो गई हैl
वही रेस्टोरेंट संचालक रकम सिंह  ने बताया कि केवल आज के लिए ही एक सिलेंडर बचा  हैं l
गैस की सप्लाई न होने से रेस्टोरेंट बंद करना पड़ सकता है क्योंकि गैस एजेंसी में पता किया तो मालूम चला कि कमर्शियल गैस की सप्लाई 3 दिन से नहीं हो पाई
 बताया कि एक सिलेंडर से रेस्टोरेंट चलाना मुश्किल है.
वही इस बारे में होटल रमाडा के जनरल मैनेजर हर्ष मनी सेमवाल ने बताया कि आज तो गैस की सप्लाई हो गई है लेकिन गैस सप्लाई करने वालों ने जानकारी दी है  कि अगर इसी तरह से स्थिति रही तो आगे गैस की सप्लाई होगी या नहीं यह कहना मुश्किल है उन्होंने बताया कि अगर हालात इसी तरह से रहे तो होटल बंद करना पड़ सकता है क्योंकि 15 मार्च से होटल में अच्छी बुकिंग हैl
इस बारे में भारत गैस संचालक सुनील गोयल ने बताया कि पेट्रोल डीजल की फिलहाल किल्लत नहीं  है लेकिन गैस की सप्लाई बहुत कम हो रही है जिससे उपभोक्ताओं को गैस की सप्लाई करना मुश्किल हो रहा है. अगर स्थिति इसी तरह से रहे तो आने वाले दिनों में गैस की सप्लाई न होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैl
इस बारे में मसूरी इंडियन गैस कार्यवाहक नरेंद्र गोसाई वह गैस डिलीवरी मैन रीतम चौहान ने जानकारी दी की फिलहाल घरेलू गैस की सप्लाई सुचारू रूप से की जा रही है लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई गैस एजेंसी से ही नहीं हो रही है जिससे होटल. रेस्टोरेंटो में कमर्शियल गैस की सप्लाई नहीं हो पा रही हैl
+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *