गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स ने महिला दिवस पर चार विभूतियों को किया सम्मानित
गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स ने महिला दिवस पर चार विभूतियों को किया सम्मानित
मसूरी।Devendra Uniyalगोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स ने महिला दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया व इस मौके पर पालिका की वरिष्ठ सभासद व महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर कौर, सामाजिक कार्यकर्ता व एनजीओ संचालक रुबीना अंजुम, पर्यावरण व साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही ईशा वैश्य, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सपना गोयल को उनके सामाजिक कल्याण कार्यों, के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स ने महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष अनुपम हांडा ने महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में शामिल सभी का स्वागत किया। वहीं उन्हेंने महिला शब्द का अर्थ एक कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया।इस मौके पर सचिव अंबुज अग्रवाल ने भी महिलाओं को शुभकामनाएं दी व कहा कि एक सशक्त नारी ही सुदृढ़ समाज का निर्माण करती हैं, आज की महिला किसी पुरूष से कम नहीं है तथा हर क्षेत्र में आगे बढ रही है व अपनी प्रतिभा से मुकाम हासिल कर रही है। इस मौके पर सम्मानित होने वाली महिलाओं सभासद जसबीर कौर, रुबीना अंजुम, ईशा वैश्य एवं सपना गोयल ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये और वर्तमान में किए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में सभी को अवगत कराया और साथ ही साथ महिला सशक्तिकरण की बात की व कहा कि एक साथ कार्य करने का वचन भी दिया। अवसर पर रजनी एकांत, आरती छाबड़ा, मोनिका, लता, इला, माधुरी शर्मा, नूतन राणा, सहित अध्यक्ष्ज्ञ अनुपम हांडा सचिव अंबुजा अग्रवाल एवं ममता भाटिया. शशि रावत नीमाकांत आदि मौकजूद रही।
संपादक: देव उनियाल

