June 20, 2026

मसूरी में निर्माण कार्यों की बाढ़ फर्जी प्लिंथ   से हो रहे नक्शे पास .घरेलू नक्सो की आड़ में बन रहे कमर्शियल भवन

मसूरी में निर्माण कार्यों की बाढ़ फर्जी प्लिंथ
  से हो रहे नक्शे पास .घरेलू नक्सो की आड़ में बन रहे कमर्शियल भवन
मसूरी  l
देवेंद्र उनियाल

पर्यटन नगरी मसूरी में इन दिनों अवैध निर्माण कार्यों की बाढ़ सी आ गई हैl

घरेलू नक्शा पास करके बड़े-बड़े बहुमंजिला होटल खड़े किए जा रहे हैं लेकिन  एमडीडीए इन पर कोई भी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है लेकिन एक गरीब आदमी दो कमरे का घर बना रहा है तो एमडीडीए उसके खिलाफ चालान सीलिंग की कार्रवाई कर रही है जिससे स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है निर्माण कार्यों की अगर बात करें तो सबसे ज्यादा निर्माण कार्य भंडारी निवास वाला हिसार माल रोड देवदार स्टेट वह मसूरी देहरादून मार्ग झड़ी पानी स्प्रिंग रोड सहित अन्य जगहों पर किए जा रहे हैं मसूरी का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं है जहां पर निर्माण कार्य न हो रहे हो वही निर्माण कार्यों का मलवा जंगलों में फेंका जा रहा है जिससे जंगल के जंगल नष्ट हो रहे हैं इस बारे में स्थानीय निवासी सुनील ने बताया कि मसूरी में निर्माण कार्यों की बाढ़ आ गई है गरीब आदमी एक कमरा भी नहीं बन सकता जबकि बाहर से आए भूमिया मंजिल पर मंजिल चढ़ते जा रहे हैं लेकिन इनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है जिसका जीता जागता उदाहरण मसूरी में बन रहे बहु मंजिला  भवन दे रहे हैंl वहीं फर्जी प्लिंथ
 से नोटिफाई स्टेट में भी नक्शे पास किए  जा रहे हैं जिनके खिलाफ जल्द आंदोलन किया जाएगा जिसकी  जांच के लिए जिला अधिकारी को ज्ञापन सोपा जाएगा
उन्होंने कहा कि यदि एमडीडीए द्वारा दोहरी नीति अपनाई  गई तो गई तो आंदोलन किया जाएगाl