पहाड़ों की रानी मसूरी का सवाय होटल कुलदीप. वंशिका की शादी का बना गवाह
पहाड़ों की रानी मसूरी का सवाय होटल कुलदीप. वंशिका की शादी का बना गवाह

मसूरीl
Devendra Uniyal
क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी समारोह में शामिल होने कई दिग्गज हस्तियां मसूरी पहुंची। शनिवार को सुबह 8 बजे से कार्यक्रम शुरू हो गए । शाम 4 बजे से हाई टी के साथ साफा बांधने का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। वही शाम 5 बजे से प्रीमियम वैली व्यू विंग से बरात निकल गईl
शनिवार को मोहम्मद कैफ भी शादी समारोह के लिए मसूरी पहुंच गए l
शादी समारोह के दौरान शनिवार शाम 4 बजे साफा बंधी, शाम 5 मुझे बारात निकाली गई और 8 बजे फेरे होगे अभी तक समारोह में युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ, और फील्डिंग कोच टी दिलीप जैसे सितारे शामिल हैंl
उत्तराखंड के मसूरी स्थित सवाय होटल में क्रिकेटर कुलदीप यादव की बरात निकले के बाद उनकी वरमाला की तस्वीर भी सामने आई है। फोटो में वंशिका और कुलदीप के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। दोनों इस खास पल के दौरान बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इससे पहले बरात में पहुंचे मेहमान ढोल नगाड़े के साथ जमकर नाचे। इस खास मौके पर कुलदीप ने भी ठुमके लगाए। बरात में बड़ी संख्या में उनके दोस्त और मित्रों ने शिरकत की l वही बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने वंशिका कुलदीप को आशीर्वाद दियाl शादी में साथी क्रिकेटर जमकर झूमे वही कुलदी
प यादव भी अपनी शादी में खूब ठुमके लगाते हुए नजर आएl

प यादव भी अपनी शादी में खूब ठुमके लगाते हुए नजर आएlशादी में वेडिंग्स बाजार बाय कैल्विन इंटरनेशनल कंपनी का नाम हिमांशु गुप्ता और प्रियंका गुप्ता वेडिंग प्लैनर द्वारा पूरी शादी यह डेकोरेशन का कार्य किया गया उनके द्वारा किया गया शादी का मंडप मेहंदी के लिए बनाया मंडप फेरों के लिए बनाया गया मंडप हल्दी हाथ के लिए बनाएगा मंडप की हर कोई सराहना कर रहा हैl
वही शादी की फोटोग्राफ्स वह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैl
वहीं रविवार को शादी में शामिल होने पहुंचे क्रिकेटरों के साथ ही देश की कई नामचिन्ह हस्तियां आज मसूरी से वापस लौटेंगे वहीं लखनऊ में 17 तारीख को रिसेप्शन का कार्यक्रम है जहां पर महेंद्र सिंह धोनी विराट कोहली के साथ ही अन्य क्रिकेटर वह राजनेता शामिल होंगेl
मसूरी का ऐतिहासिक सैवॉय होटल (Savoy Hotel) 1902 (कुछ स्रोतों के अनुसार 1838) में स्थापित भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित विलासितापूर्ण होटलों में से एक है। 11 एकड़ में फैले गोथिक-शैली के इस होटल में ब्रिटिश काल में केवल यूरोपीय लोगों को प्रवेश मिलता था।
यहां पर अब तक भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन
की शादी के साथ ही भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी होना मसूरी वह उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है
सैवॉय होटल, मसूरी का इतिहास:
स्थापना: 1902 में सेसिल डी. लिंकन द्वारा निर्मित यह होटल मुख्य रूप से लकड़ी से बना है और ब्रिटिश राज के दौरान यूरोपीय निवासियों के लिए प्रमुख ग्रीष्मकालीन रिसॉर्ट था।
शाही और ऐतिहासिक महत्व: 1906 में ब्रिटेन की महारानी मैरी ने यहाँ का दौरा किया था। यहां जवाहरलाल नेहरू, मोतीलाल नेहरू और इंदिरा गांधी जैसी हस्तियां रुक चुकी हैं।
अब यह आईटीसी (ITC) होटल्स द्वारा संचालित ‘वेलकमहोटल’ (WelcomHotel) के रूप में एक विरासत संपत्ति (Heritage Property) है।
वर्तमान स्थिति: यह होटल अब आधुनिक सुविधाओं के साथ पुराने ब्रिटिश आकर्षण को बरकरार रखे हुए है और शादियों व पर्यटन के लिए एक लोकप्रिय स्थान है।
संपादक: देव उनियाल
