March 19, 2026

मसूरी की  समस्याओं.  एमडीडीए की दोहरी नीति के खिलाफ किया जाएगा आंदोलन 

0
मसूरी की  समस्याओं.  एमडीडीए की दोहरी नीति के खिलाफ किया जाएगा आंदोलन
मसूरी।
Devendra Uniyal
 देव भूमि जन कल्याण विकास एकता समिति ने शहर के विभिन्न ज्वलंत मुददों पर वार्ता की व समस्याओं के समाधान की मांग प्रशासन व पालिका से की।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रकाश राणा ने कहा कि मसूरी में अनेक समस्यायें है जिसमें सबसे बड़ी संमस्या एमडीडीए है जो अपना कार्य सही तरीके से नहीं कर रहा व अमीरों के काम कर रहा है व गरीबों को प्रताड़ित कर रहा है।
एमडीडीए की उदासीनता के चलते शहर में बड़े-बड़े आलीशान होटल बनाए जा रहे हैं लेकिन एक गरीब आदमी एक कमरा बनाने के लिए भी एमडीडीए
 के चक्कर काट रहा हैl उन्होंने कहा कि एमडीडीए की दोहरी
 नीति के खिलाफ जल्द ही आंदोलन किया जाएगा l
कहा कि घरेलू मानचित्र पास कर व्यवसायिक बिल्डिंग में बनाई जा रही है जिसकी जांच की जानी चाहिए
 वहीं अस्पताल की समस्या है, कुलडी स्थित सेंटमेरी अस्पताल को खोलने की बात पूर्व में कई बार मसूरी विधायक गणेश जोशी और नगर पालिका द्वारा की गई  जो आज तक पूरी नहीं हुई, मसूरी के विधायक की विधायक निधि कहां खर्च हो रही है, इसका किसी को पता नहीं है। अगर लगी तो प्रमाण दें। वहीं नगर पालिका ने मालरोड से बिना स्थान दिए पटरी हटा दी गयी। पालिका को रोजगार देने के लिए चुना गया था कि किसी के पेट पर लात मारने के लिए चुना । उन्होंने यमुना पेयजल योजना पर भी सवाल खडे किए व कहा कि उसके पानी को चैक किया या नहीं उसमें कूडा करकट आ रहा है व घरों में सीवर का पानी भी पहुंच रहा है। उन्होंने मंत्री गणेश जोशी से इन समस्याओं का समाधान करने की मांग की व चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने एमडीडीए पर सवाल खडे किए कि जो लोग अपनी जीवन की जमा पूजीं एकत्र कर मकान बनाते है उन्हें सीज कर दिया जाता है जबकि बडे बडे होटल बन रहे है, वन टाइम सेटलमेंट योजना का पता नही है। न ही आज तक भूमि का सीमाकंन पूरा नहीं हो पाया, नोटिफाइड व डि नोटिफाइड का पता नहीं है। उस सर्वे को पूरा करें ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने पटरी वालों के लिए बनायी गयी टीवीसी कमेटी का विरोध किया व कहा कि ऐसे लोगों को स्थान दिया जा रहा है जो संपन्न है वहीं वेंडर जोन के नाम पर रोड पर खोखे लगाये जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि मसूरी में वरिष्ठ नागरिकों की देखरेख की कोई योजना नहीं है यह शहर की शान है व उनकी समस्याओं का समाधान किया जाय। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में करीब साढे चार हजार स्कूल बंद कर दिए मसूरी में अंग्रेजी स्कूलों की भरमार है व मोटी फीस ली जा रही है जो एक गोरख धंधा है इसे रोका जाना चाहिए व फीस कम होनी चाहिए, दोहरी शिक्षा नीति बर्दास्त नहीं की जायेगी। ऐसे में गरीबों के बच्चें कहां पढेगे, जो प्राइमरी स्कूल है वहां शिक्षा नहीं दी जा रही कही मास्टर नहीं है तो कहीं बच्चे नहीं है यह सरकार की कमी है। संविधान तो सबको बराबरी का हक देता है। इन समस्याओं पर नगर पालिका व मंत्री गणेश जोशी संज्ञान लेकर समाधान करे अन्यथा आंदोलन के साथ ही कोर्ट भी जाना पडेगा तो जायेंगे। इस मौके पर केडी नौटियाल, गोविंद नौटियाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *