June 20, 2026

पांच चेहरों को मिली मंत्रिमंडल में जगह

पांच चेहरों को मिली मंत्रिमंडल में जगह

मसूरी

Devendra Uniyal

उत्तराखंड की राजनीति में लंबे समय से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं पर अब विराम लग गया। 2027 के विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही भारतीय जनता पार्टी ने सियासी संतुलन साधते हुए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में धामी कैबिनेट का विस्तार करते हुए पांच नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

देहरादून स्थित राज भवन देहरादून (लोकभवन) में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस विस्तार में क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि पार्टी का संतुलन मजबूत बना रहे।

भाजपा ने इस कदम के जरिए चुनाव से पहले संगठन को मजबूती देने और असंतोष को कम करने की कोशिश की है। इसे पार्टी की रणनीतिक चाल के रूप में देखा जा रहा है, जो आगामी चुनाव में लाभ पहुंचाने का प्रयास है।

इन चेहरों को शामिल किया गया है मंत्रिमंडल में

हरिद्वार विधायक से मदन कौशिक

रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी

राजपुर रोड से विधायक खजान दास

भीमताल से विधायक राम सिंह कैडा

रूडकी से विधायक प्रदीप बत्रा को शामिल किया गया है जिससे समर्थकों में खुशी की लहर छा गईl