March 23, 2026

धनोल्टी में  खाद्यपूर्ति विभाग ने गैस सिलेंडरों का किया औचक निरीक्षण 

0

धनोल्टी में  खाद्यपूर्ति विभाग ने गैस सिलेंडरों का किया औचक निरीक्षण

मसूरी।
Devendra Uniyal
 जिलाधिकारी के निर्देश पर धनोल्टी क्षेत्र के अंतर्गत गठित क्यूआरटी टीम ने धनोल्टी बाजार में विभिन्न होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंटों का औचक निरीक्षण किया। वहीं जनता को जागरूक किया गया कि गैस की कोई कमी नहीं है।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विवेक शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस के उपयोग को रोकने के लिए किए गये निरीक्षण में अधिकांश प्रतिष्ठानों में व्यावसायिक गैस सिलेंडर तथा कहीं कहीं इंडक्शन व कुछ स्थानों पर लकड़ी के चूल्हों का प्रयोग होता पाया गया। इस मौके पर प्रतिष्ठान स्वामियों को निर्देशित किया गया कि वाणिज्यिक संस्थानों में घरेलू गैस का उपयोग गैर कानूनी है, इसलिए होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, में घरेलू गैस का उपयोग किसी भी दशा में न किया जाय। पकडे जाने पर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जायेगी। टीम ने अनमोल गैस एजेंसी चंबा से संबंधित घरेलू गैस उपभोक्ताओं को प्री ऑन लाइन बुकिंग के आधार पर शांतिपूर्ण तरीके से गैस सिलेंडरों का वितरण भी किया। रोस्टर के अनुसार ओम भारत गैस सर्वि, मसूरी द्वारा तहसील के भवान व उससे लगे ग्रामों में पूर्व व्यवस्था की भाति घरेलू गैस उपभोक्ताओं को आन लाइन बुकिग के आधार पर गैस की डिलीवरी की गयी। इस मौके पर लोगों का आहवान किया गया कि कोई भी परेशान न हो जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है, उपभोक्ता आन लाइन बुकिंग करवा कर गैस ताकि निर्धारित रोस्टर के अुनसार गैस मिल जायेगी। क्यूआरटी टीम में पूर्ति निरीक्षक अंजली पंवार, पूर्ति निरीक्षक प्रदीप पंत, राजस्व उप निरीक्षक अंबुज चतुर्वेदी, व पुलिस विभाग से दलीप कुमार व संदीप शामिल रहे।
+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *