March 23, 2026

मसूरी में बारिश से जनजीवन प्रभावित

0
मसूरी में बारिश से जनजीवन प्रभावित
मसूरीl
Devendra Uniyal
शुक्रवार को पर्यटन मसूरी में सुबह से ही बारिश शुरू हो गई थी जो पूरे दिन रुक-रुककर होती रही जिससे आम जन जीवन प्रभावित हो गयाl बारिश के चलते सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी l
वही तापमान में आए भारी गिरावट के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया लोग गर्म कपड़ों में नजर आए l
इस मौके पर माल रोड पर भी बहुत कम पर्यटक नजर आए अधिकांश पर्यटक होटलों की ओर लौट गएl
इस मौके पर अंबाला से मसूरी घूमने आई प्रीति ने कहा की मार्च के महीने में यहां पर इतनी ज्यादा ठंड पहली बार देखने को मिली क्योंकि वह पूर्व में भी कई बार मार्च माह में  यहां घूमने आ चुकी हैंl  कहा कि यहां पर दिसंबर जनवरी जैसी ठंड महसूस हो रही है जिससे उन्हें गर्म कपड़ों की खरीदारी करनी पड़ी और वह ठंड के चलते कहीं घूमने भी नहीं जा पाएl वहीं ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों के साथ ही हीटर .अलाव का सहारा ले रहे हैंl
वही बारिश का असर व्यापार पर भी देखने को मिला सुबह से दुकानदार खाली बैठे हुए नजर आए क्योंकि बारिश के चलते माल रोड सहित यहां के पर्यटक स्थलों पर सन्नाटा पसरा हुआ नजर आयाl
इस बारे में स्थानीय दुकानदार हरमोहन गोयल ने बताया कि सुबह से एक भी ग्राहक दूकान में नहीं आयाl कहा कि बारिश के चलते व्यापार पूरी तरह से प्रभावित हो गयाl कहा की मसूरी में पर्यटक तो है लेकिन बारिश के चलते होटल में ही कैद हो गए जिससे दुकानदार पूरे दिन खाली बैठे रहे l
+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *