March 22, 2026

फिलहाल उप जिला चिकित्सालय में 2 दिन ही होंगे अल्ट्रासाउंड मसूरीl

0
फिलहाल उप जिला चिकित्सालय में 2 दिन ही होंगे अल्ट्रासाउंड
मसूरीl
Devendra Uniyal
उप जिला चिकित्सालय मसूरी में फिलहाल मंगल एवं बुधवार को ही अल्ट्रासाउंड किए जाएंगेl
इसके साथ ही कुछ समय तक बड़े ऑपरेशन भी नहीं होंगे केवल माइनर ऑपरेशन किए जाएंगे क्योंकि डॉक्टर के एस
 चौहान जो अल्ट्रासाउंड करते हैं एवं मेजर ऑपरेशन करवाते है उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह छुट्टी पर चल रहे हैं जिससे अस्पताल में दो ही दिन अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे फिलहाल उनकी जगह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का कार्य डॉक्टर संतोष कुमार नेगी देख रहे हैं इस बारे में जानकारी देते हुए डॉ संतोष कुमार नेगी ने बताया कि अस्पताल में मंगल एवं बुधवार को ही अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे क्योंकि अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर  का स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह छुट्टी पर हैं इसके साथ ही अस्पताल में बड़े ऑपरेशन भी नहीं होंगे केवल माइनर ऑपरेशन ही किए जाएंगे जैसे ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ज्वाइन करेंगे सभी को सूचित कर दिया जाएगा उन्होंने सभी से अपील की है कि इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि लोग बेवजह अस्पताल पहुंच कर परेशान ना हो l
+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *