November 7, 2026

सच्ची शिक्षा केवल ज्ञान प्रदान नहीं करती, बल्कि जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिकों का निर्माण भी करती है दीपक रावत

मसूरी।
Devendra Uniyal

 सीजेएम हैम्पटन कोर्ट स्कूल ने वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 2026 बड़े उत्साह और गरिमा के साथ शांति और संस्कृति विषय पर आयोजित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय के पुरातन छात्र, आयुक्त कुमांऊ मंडल एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत
द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।  जिसके पश्चात प्रार्थना एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत युद्ध की कीमत पर आधारित माइम एक्ट ने शांति के महत्व का सशक्त संदेश दिया। एलकेजी से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए पुरस्कृत किया गया तथा विशेष उपलब्धियों के लिए भी पुरस्कार प्रदान किए गए। सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग और उत्साह भर दिया, जो हमारी समृद्ध परंपराओं को दर्शाती हैं। इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि आयुक्त दीपक रावत ने शांति और संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को सद्भाव और एकता के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि सच्ची शिक्षा केवल ज्ञान प्रदान नहीं करती, बल्कि जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिकों का निर्माण भी करती है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को वर्तमान डिजिटल युग में मोबाइल फोन का समझदारी से उपयोग करने की सलाह दी और समय निकालकर पैदल चलने तथा वास्तविक दुनिया से जुड़ने के महत्व पर  बल दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सिस्टर आइवी एवं सुपीरियर सिस्टर अनीता मैथ्यू, समन्वयक सुश्री रेखा सिंह और सुश्री नंदिनी सिंह सहित अनेक पूर्व छात्र व अभिभावक भी मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed