November 5, 2026

Month: April 2026

मसूरी में 26वें दिन पटरी व्यापारियों का फूटा गुस्सा, शहीद स्थल पर किया ‘सद्बुद्धि यज्ञ’

मसूरी में 26वें दिन पटरी व्यापारियों का फूटा गुस्सा, शहीद स्थल पर किया ‘सद्बुद्धि यज्ञ’...

कांग्रेस ने मंत्री जोशी पर लगाए आरोप ट्रिपल इंजन फेल जनता त्रस्त Devendra Uniyal कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के हाल में दिए गए गए बयान के बाद आरोप प्रत्यारोपों का दौर जारी हो गया । जिसको लेकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व कांग्रेस नेता अनुज गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के हाल ही में दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी । कुछ दिन पूर्व मंत्री द्वारा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता को जेल भेजने वाली टिप्पणी की गई थी जिस पर अब अनुज गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत कर पलटवार किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने आरोप लगाया कि मंत्री गणेश जोशी खुद सैन्य धाम, पेयजल, उद्यान घोटाला सहित कई मामलों में भ्रष्टाचार में घिरे हुए हैं और उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप पहले से चल रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे में मंत्री दूसरों को जेल भेजने की बात कैसे कर सकते हैं। गुप्ता ने यह भी कहा कि सत्ता बदलने पर ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी उन्होंने 2027 के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब देगी। मंत्री के जेल वाले बयान पर अब कांग्रेस नेता ने भी खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दे दी , जिससे स्थानीय राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई । अनुज गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका चुनाव के दौरान उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए थे लेकिन एक वर्ष बीत जाने पर भी उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई भी मामला सामने नहीं आया है जबकि इस समय मसूरी में ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा में गत 15 सालों में जो भ्रष्टाचार हुए उसको लगातार उठाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मसूरी को लूटने का जो कार्य किया उस को उठाया जायेगा व मंत्री के खिलाफ लगातार आवाज उठायी जायेगी। आय से अधिक संपत्ति का मामला अगल चल रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपेंद्र थापली ने कहा कि भाजपा की पूरी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है ऐसे में मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आते ही सभी भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी । इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता एजाज अहमद, राजीव अग्रवाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस ने मंत्री जोशी पर लगाए आरोप ट्रिपल इंजन फेल जनता त्रस्त Devendra Uniyal कैबिनेट...

बेकरी हिल कार पार्किग पर वेडर जाने बनाने का विरोध कर कांग्रेस ने एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन 

बेकरी हिल कार पार्किग पर वेडर जाने बनाने का विरोध कर कांग्रेस ने एसडीएम के...

सीबीएसई परीक्षा हाईस्कूल में ओकग्रोव के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया ओक ग्रोव स्कूल सीबीएसई हाई स्कूल में मानसवी उपाध्याय ने 98.2 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में पहला, अन्या कश्यप् ने 98 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा किया हासिल

सीबीएसई परीक्षा हाईस्कूल में ओकग्रोव के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया ओक ग्रोव स्कूल सीबीएसई...

You may have missed

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।