June 20, 2026

पर्यटन नगरी में जमकर बरसे ओले, पूरी मसूरी बर्फ की तरह सफेद चादर से ढकी

पर्यटन नगरी में जमकर बरसे ओले, पूरी मसूरी बर्फ की तरह सफेद चादर से ढकी
मसूरी।
Devendra Uniyal

पर्यटन नगरी में दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली व जमकर ओलावृष्टि व बारिश हुई हालात ऐसे हो गये जैसे बर्फबारी हो गयी हो। पूरी मसूरी व आस पास के क्षेत्र ओलों की सफेद चादर से ढक गये व लोगों ने बर्फ जैसा आनंद लिया। भारी ओलावृष्टि के कारण जन जीवन प्रभावित हो गया l
पर्यटन नगरी में दोपहर बाद करीब दो घंटे जमकर ओले बरसे। ओले इतने तेजी से बरसे की पूरी पहाड़ियां, घरों की छतें, सडकें बर्फ की तरह सफेद हो गयी व वाहनों पर भी ओले जम गये। ओले पड़ने के कारण जो जहां था वहीं फंस गया क्यों कि ओले मोटे मोटे पड़ रहे थें जिससे चोट लगने का खतरा बढ गया था। स्कूली बच्चे व लोग जहां खडे थे वहीं पर रूक गये व करीब एक घंटे से अधिक समय तक बरसात कम होने का इंतजार करते रहे। वहीं ओलों से पेड़ों के पत्ते भी छलनी हो गये। वही ओलों के साथ हुई बारिश ने पूरी मसूरी को जलमग्न कर दिया। नालिंया चोक होने से सभी रोडों पर पानी नदी की तरह बहने लगा जिस कारण रोड पर चलना कठिन हो गया व लोग बारिश का पानी कम होने का इंतजार करते रहे। सड़कों पर पानी का बहाव इतना तेज था कि लोग इसे पार नहीं कर पा रहे थे। ओलावृष्टि व बारिश होने से एक बार फिर सर्दी लौटकर आ गयी व लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। वही माल रोड तालाब की तरह नजर आने लगी जिस पर पैदल चलना मुश्किल हो गया साथ ही दोपहिया वाहन भी पानी में डूबते हुए नजर आएl ओलावृष्टि होने से ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों को भी नुकसान हो गयाl