मसूरी में जाम के झाम से हुई परेशानी
मसूरी में जाम के झाम से हुई परेशानी


मसूरी
Devendra Uniyal
पर्यटन नगरी मसूरी में वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होने से मसूरी में जाम की स्थिति पैदा हो गई इस दौरान सबसे ज्यादा स्थिति माल रोड पर खराब हो गई जहां पर पूरी माल रोड पर जगह-जगह जाम लग गया जिसमें पर्यटकों के साथ ही स्थानीय निवासी जाम में फंसे रहे यहां तक की स्कूली बच्चों के परिजन भी छुट्टी के समय स्कूलों में समय पर नहीं पहुंच पाए साथ ही माल रोड पर पैदल चलने वालों को भी निकलने की जगह तक नहीं मिल पाई इसके साथ ही मसूरी देहरादून. मसूरी केम्प्टी.मसूरी धनोल्टी मार्ग वह पिक्चर पैलेस से लाल टिब्बा जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो गई इस दौरान मलिंगार चौक पर लाल टिब्बा जाने वाले वाहनों को डाइवर्ट किया गया यहां पर घंटाघर से लेकर मलिंगार तक वाहनों की लंबी कतारे लग गई.l
इस मौके पर दिल्ली से मसूरी घूमने आए पर्यटक कबीर राय शमशाद अली ने बताया कि वह पिछले 20 सालों से मसूरी घूमने आ रहे हैं लेकिन इन 20 सालों में भी यहां पर ट्रैफिक की समस्या का कोई हल नहीं निकल पायाl
बताया कि कुछ सालों में और भी ज्यादा ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो गई हैl
कहा की देश विदेश से पर्यटक यहां घूमने आते हैं लेकिन वह जाम में फंस जाते हैं जिसके बाद परेशान होकर एक दिन रुकने के बाद वापस लौट जाते हैं वह पर्यटक स्थलों का भ्रमण भी नहीं कर पातेl कहा कि शासन प्रशासन को ट्रैफिक जाम को लेकर कोई ठोस प्लान तैयार करना चाहिए जिससे कि हर साल लगने वाली जाम की समस्या से निजात मिल सकेl
मसूरी में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अभी तक कोई ठोस ट्रैफिक प्लान नहीं बन पाया जिसके चलते देश-विदेश से मसूरी घूमने आए पर्यटकों को हर साल जाम के झाम से जूझना पड़ रहा हैl
हालांकि मसूरी में ट्रैफिक जाम की समस्या को सुधारने के लिए आज नगर पालिका सभासद उतर गएl
नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अधिकारियों और सभासदों के साथ ही नगर पालिका के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया था कि शहर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए सभी अपने-अपने स्तर से कार्य करेंl लेकिन फिर भी जाम से कोई राहत नहीं मिल पाई अन्य दिनों की अपेक्षा आज शहर में कोई भी जगह ऐसी नहीं बची जहां पर जाम ना लगा होl यहां तक की शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए संविदा पर कर्मचारियों की तैनाती भी की गई l लेकिन हालात फिर भी नहीं बदल रहेl
वही माल रोड पर प्रतिबंधित समय में लोडर वाहन. टैक्सी वाहन माल वाहक वाहनों पर कोई भी रोक नहीं लग पाई माल रोड पर जाम लगने का मुख्य कारण लोडर वाहन रहे l
वहीं सड़क किनारे खड़े वाहन भी जाम का कारण बने रहे हैं हालांकि नगर पालिका द्वारा निर्धारित समय के बाद माल रोड पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है l
संपादक: देव उनियाल
