April 21, 2026

पालिका सभासद गीता कुमाई  ने लंढौर भू धंसाव का उपचार करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया  

0
पालिका सभासद गीता कुमाई
ने लंढौर भू धंसाव का उपचार करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया

मसूरी l
Devendra Uniyal
पालिका सभासद गीता कुमाई ने पालिका  अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन को ज्ञापन देकर मांग की है कि लंढौर बाजार क्षेत्र में हो रहे भू धंवास एवं सड़क पर पडी दरारों से उत्पन्न गंभीर खतरे से बचाव के लिए त्वरित एवं प्राथमिकता से कार्रवाई की जाय ताकि भविष्य में किसी दुर्घटना से  बचा जा सकेl
पालिका सभासद गीता कुमाई ने ज्ञापन में अवगत कराया कि लंढौर बाजार क्षेत्र में सड़क पर दरारें पड़ी है व लंबे समय से भू धंसाव हो रहा है। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक एवं संवेदनशील होती जा रही है। जोशीमठ एवं हिमाचल प्रदेश में आई आपदाओं के उपरांत वर्ष 2023 से लेकर गत वर्ष तक कई बार इस क्षेत्र का सर्वेक्षण एवं तकनीकी अध्ययन भी किया गया था, जिससे इस क्षेत्र की भौगोलिक संवेदनशीलता स्पष्ट रूप से सामने आ चुकी है। वर्तमान में सड़क में आई दरारों के माध्यम से वर्षा का पानी रिसकर दोनों ओर स्थित भवनों की नींव को लगातार प्रभावित कर रहा है। यह स्थिति केवल संरचनात्मक क्षति तक सीमित नहींं है, बल्कि भविष्य में जन- धन की हानि की संभावित आशंका को भी इंगित करती है। स्थानीय निवासियों में भय एवं असुरक्षा की भावना लगातार बढ़ रही है। ऐसी परिस्थितियों में यह अत्यंत आवश्यक है कि पूर्व में तैयार तकनीकी रिपो्टों एवं विशेषज्ञों के सुझावों का संज्ञान लेते हुए, इस विषय में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए। समय रहते उचित का्र्यवाही न होने की स्थिति में उत्पन्न होने वाले परिणाम अत्यंत गंभीर हो सकते हैं। ज्ञापन में मांग की गयी कि संबंधित विभागों के समन्वय से, तकनीकी विशेषज्ञों की देखरेख में इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल प्रारंभ कर आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व पूर्ण कराया जाए, जिससे संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।
+ posts

संपादक: देव उनियाल

कांग्रेस ने मंत्री जोशी पर लगाए आरोप ट्रिपल इंजन फेल जनता त्रस्त Devendra Uniyal कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के हाल में दिए गए गए बयान के बाद आरोप प्रत्यारोपों का दौर जारी हो गया । जिसको लेकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व कांग्रेस नेता अनुज गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के हाल ही में दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी । कुछ दिन पूर्व मंत्री द्वारा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता को जेल भेजने वाली टिप्पणी की गई थी जिस पर अब अनुज गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत कर पलटवार किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने आरोप लगाया कि मंत्री गणेश जोशी खुद सैन्य धाम, पेयजल, उद्यान घोटाला सहित कई मामलों में भ्रष्टाचार में घिरे हुए हैं और उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप पहले से चल रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे में मंत्री दूसरों को जेल भेजने की बात कैसे कर सकते हैं। गुप्ता ने यह भी कहा कि सत्ता बदलने पर ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी उन्होंने 2027 के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब देगी। मंत्री के जेल वाले बयान पर अब कांग्रेस नेता ने भी खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दे दी , जिससे स्थानीय राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई । अनुज गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका चुनाव के दौरान उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए थे लेकिन एक वर्ष बीत जाने पर भी उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई भी मामला सामने नहीं आया है जबकि इस समय मसूरी में ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा में गत 15 सालों में जो भ्रष्टाचार हुए उसको लगातार उठाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मसूरी को लूटने का जो कार्य किया उस को उठाया जायेगा व मंत्री के खिलाफ लगातार आवाज उठायी जायेगी। आय से अधिक संपत्ति का मामला अगल चल रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपेंद्र थापली ने कहा कि भाजपा की पूरी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है ऐसे में मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आते ही सभी भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी । इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता एजाज अहमद, राजीव अग्रवाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed