कांग्रेस ने मंत्री जोशी पर लगाए आरोप ट्रिपल इंजन फेल जनता त्रस्त

Devendra Uniyal
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के हाल में दिए गए गए बयान के बाद आरोप प्रत्यारोपों का दौर जारी हो गया । जिसको लेकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व कांग्रेस नेता अनुज गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के हाल ही में दिए गए
बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी । कुछ दिन पूर्व मंत्री द्वारा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता को जेल भेजने वाली टिप्पणी की गई थी जिस पर अब अनुज गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत कर पलटवार किया।
इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने आरोप लगाया कि मंत्री गणेश जोशी खुद सैन्य धाम, पेयजल, उद्यान घोटाला सहित कई मामलों में भ्रष्टाचार में घिरे हुए हैं और उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप पहले से चल रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे में मंत्री दूसरों को जेल भेजने की बात कैसे कर सकते हैं। गुप्ता ने यह भी कहा कि सत्ता बदलने पर ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी उन्होंने 2027 के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब देगी। मंत्री के जेल वाले बयान पर अब कांग्रेस नेता ने भी खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दे दी , जिससे स्थानीय राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई । अनुज गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका चुनाव के दौरान उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए थे लेकिन एक वर्ष बीत जाने पर भी उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई भी मामला सामने नहीं आया है जबकि इस समय मसूरी में ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा में गत 15 सालों में जो भ्रष्टाचार हुए उसको लगातार उठाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मसूरी को लूटने का जो कार्य किया उस को उठाया जायेगा व मंत्री के खिलाफ लगातार आवाज उठायी जायेगी। आय से अधिक संपत्ति का मामला अलग चल रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपेंद्र थापली ने कहा कि भाजपा की पूरी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है ऐसे में मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आते ही सभी भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी । इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता एजाज अहमद, राजीव अग्रवाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संपादक: देव उनियाल