आखिर कब मिलेगी पर्यटन नगरी मसूरी को जाम से मुक्ति
आखिर कब मिलेगी पर्यटन नगरी मसूरी को जाम से मुक्ति


Devendra Uniyal
पर्यटन नगरी मसूरी में वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होने से माल रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई इस दौरान पैदल चलने वालों को भी निकलने की जगह तक नहीं मिल पाई जिससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा वहीं इसी दौरान स्कूलों की छुट्टी का टाइम भी हो गया जिससे परिजनों को स्कूलों तक पहुंचने मैं काफी समय लग गया पिक्चर पैलेस चौक पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही वहीं सड़क किनारे लगे टू व्हीलर और फोर व्हीलर के कारण सबसे ज्यादा जाम की स्थिति पैदा हो गई वही माल वाहक वाहन
भी जाम का कारण बन रहे हालांकि नगर पालिका द्वारा एक दिन पहले पर्यटन सीजन की तैयारी को लेकर बैठक की गई थी बैठक लेकिन बैठक में लिए गए निर्णय हवाई साबित होते हुए नजर आ रहे हैं पिक्चर पैलेस चौक पर एक भी पुलिसकर्मी जाम को सुचारू करता हुआ नहीं दिखाई दिया जिससे मसूरी में सबसे ज्यादा कमी पुलिस प्रशासन की मानी जा रही है वहीं नगर पालिका द्वारा भी निर्धारित समय के बाद पालिका बैरियर से गाड़ियां भेजी जा रही है जिसे जाम की समस्या और भी ज्यादा विकट होती जा रही है जाम लगने से माल रोड पर व्यापारियों का व्यापार भी पूरी तरह से चौपट होता हुआ नजर आ रहा है व्यापारियों का कहना है कि जाम लगने से एक भी पर्यटक खरीदारी करने के लिए दुकानों में नहीं आते जिससे हर दिन आर्थिक नुकसान भुगतना पड़ रहा है
संपादक: देव उनियाल
