April 16, 2026

बेकरी हिल कार पार्किग पर वेडर जाने बनाने का विरोध कर कांग्रेस ने एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन 

0
बेकरी हिल कार पार्किग पर वेडर जाने बनाने का विरोध कर कांग्रेस ने एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
मसूरी
Devendra Uniyal
शहर कांग्रेस कमेटी ने एसडीएम कार्यालय के माध्यम से जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन देकर पिक्चर पैलेस लंढौर रोड बेकरी हिल पार्किग को नगर पालिका के द्वारा वेंडर जोन बनाये जाने का कड़ा विरोध करती है व इसे रोकने की मांग करती है।कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि यदि इस निर्णय पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी और जरूरत पड़ने पर न्यायालय की शरण भी लेगी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में दिए गये ज्ञापन में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है कि नगर पालिका परिषद ने बेकरी हिल एमडीडीए कार पार्किग को बंद कर उसे वेंडर जोन पालिका बाजार बना रही है। नगर पालिका ने गत बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव पास किया था। जिसका कांग्रेस कड़ा विरोध करती है। ज्ञापन में कहा गया है कि मसरी शहर पहले से ही पार्किंग की समस्या से जूझ रहा है और अब पर्यटक सीजन शुरू हो चुका है ऐसे में नगर पालिका द्वारा पार्किग को खत्म कर पालिका बाजार बनाया जा रहा है। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि इस पार्किग से नगर पालिका को हर साल अनुमानित 6.50 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त होता है, इस तरह नगर पालिका के इस निर्णय से राजस्व हानि होगी जो पूर्णतः गलत है। जिलाधिकारी से मांग की गयी कि नगर पालिका के इस निर्णय पर तत्काल रोक लगायी जाय। अगर इस पर रोक नहीं लगायी गयी तो कांग्रेस पाटी विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पालिका सभासद गीता कुमाई, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सोनकर आदि शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर पालिका सभासद गीता कुमाई ने भी एसडीएम को ज्ञापन देकर बेकरी हिल कार पार्किग में वेंडर जाने बनाये जाने का विरोध करते हुए ज्ञापन दिया है, जिसमें कहा गया है कि मसूरी पर्यटक स्थल में पहले ही पार्किग की कमी है ऐसे में बनी बनायी पार्किग जिसका उपयोग लबें समय से हो रहा है उसको वेंडर जोन न बनाया जाय। इससे यातायात प्रभावित होगा व जाम की समस्या बढेगी।
पर्यटन नगरी मसूरी में पार्किंग की समस्या को लेकर सियासत गरमा गई है। नगर पालिका परिषद द्वारा बेकरी हिल (एमडीडीए) पार्किंग स्थल पर वेंडर जोन पालिका बाजार बनाने के प्रस्ताव के खिलाफ शहर कांग्रेस कमेटी के साथ ही पालिका सभासद गीता कुमाई ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने इस फैसले को जनविरोधी बताते हुए प्रशासन से तत्काल रोक लगाने की मांग की है, वहीं मामले में एसडीएम मसूरी के हस्तक्षेप के बाद फिलहाल काम रुक गया है।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित गुप्ता द्वारा जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि मसूरी पहले से ही गंभीर पार्किंग संकट से जूझ रहा है। पर्यटन सीजन शुरू होते ही शहर में जाम की स्थिति विकराल हो जाती है। ऐसे में मौजूदा पार्किंग को खत्म कर बाजार बनाना स्थानीय जनता और पर्यटकों दोनों के हितों के खिलाफ है। कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया कि संबंधित पार्किंग से जहां एक ओर मजदूर संघ से जुड़े कई लोगों की रोजी-रोटी चलती है, वहीं नगर पालिका को हर साल करीब 6.50 लाख रुपये का राजस्व भी प्राप्त होता है। ऐसे में इस निर्णय से न केवल रोजगार प्रभावित होगा बल्कि पालिका को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ेगा।
मामले को लेकर नगर पालिका की सभासद गीता कुमाई ने भी कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन बिना नियमों का पालन किए भूमि उपयोग परिवर्तन करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम मसूरी से शिकायत की, जिस पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने फिलहाल वेंडर जोन के कार्य को रोकने के निर्देश दिए हैं। गीता कुमाई का कहना है कि यदि पार्किंग स्थल को वेंडर जोन में बदलना है तो इसके लिए शासन स्तर से अनुमति और सभी वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी करना अनिवार्य है। बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का निर्माण या परिवर्तन नियमों के खिलाफ होगा।

 

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed