पहाड़ों की रानी मसूरी में आवारा कुत्तो के आतंक से स्थानीय लोगों के साथ शहर में घूमने आ रहे सैलानी भी परेशान हैंl
इस संबंध में पालिका को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.I
पहाड़ों की रानी मसूरी में आवारा कुत्तों के आतंक से स्थानीय लोगों के साथ शहर में घूमने आ रहे सैलानी भी परेशान हैं. लेकिन पालिका प्रशासन मौन है. आये दिन आवारा कुत्ते लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं. पालिका को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश हैl
आलम यह है कि उप जिला चिकित्सालय सिविल अस्पताल के बाहर भी कुत्ते मरीजो पर झपट रहे हैंl
इस संबंध में कई बार अस्पताल प्रबंधन द्वारा नगर पालिका को लिखित में शिकायत भी गई लेकिन नगर पालिका द्वारा इस संबंध में कोई भी कार्यवाही नहीं की गई जिससे नगर पालिका की कार्य शैली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैंl
लोगों का कहना है कि अस्पताल में मरीज अपना इलाज करने आते हैं लेकिन यहां उन पर कुत्ते हमला कर देते हैं जिसके मरीजों में भी डर का माहौल बना हुआ हैl
स्थानीय निवासी सुनील ने बताया कि देर रात उनकी तबीयत खराब हो गई थी और वह अपने भाई के साथ दुपहिया वाहन से अस्पताल गए लेकिन अस्पताल के बाहर कुत्ते उनके पीछे पड़ गए कुत्ते हमला ही करने वाले थे कि उनके भाई ने वाहन तेज गति से चलाया जिससे वह कुत्तों के हमले से बच गए
लेकिन यदि कोई रात को पैदल अस्पताल अपना इलाज करने जाएगा तो वह कुत्तों के हमले से नहीं बच पाएगाl उन्होंने नगर पालिका से उक्त के संबंध में कार्यवाही करने की मांग की जिससे कि जान माल की हानि से बचा जा सकेl
गौरतलब है कि जब अस्पताल में ही लोगों पर कुत्ते झपट रहे हैं तो शहर के अन्य इलाकों का क्या हाल होगाl
माल रोड. संपर्क मार्गों पर कुत्ते झुंडों में घूमते हुए नजर आ रहे हैं जो किसी भी समय हमला कर देते हैंl
जिससे पर्यटको के साथ ही स्थानीय निवासी वह खासकर स्कूली बच्चे खासे परेशान हैl
वही दूसरी ओर माल रोड पर घूम रहे आवारा पशु भी दुर्घटनाओं का खतरा बने हुए हैंl
माल रोड पर तेज गति से भाग रहे आवारा पशु पर्यटक व स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं. लेकिन नगर पालिका इस दिशा में कोई भी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है जिससे लोगों में नगर पालिका के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है l
लोगों का कहना है कि मसूरी में पर्यटन सीजन शुरू हो गया है ऐसे में शहर में चारों तरफ फैली अव्यवस्थाएं नगर पालिका. प्रशासन की कार्य प्रणाली पर कई सवाल खड़े कर रही हैl
शहर में बंदर और लंगूरों का आतंक से भी आम आदमी परेशान हैl
माल रोड पर लंगूर और बंदर झुंडों में घूम रहे हैंl
गौरतलब है कि मरीजों पर झपट रहे कुत्तों की खबर को पहले भी कई बार प्रमुखता से प्रकाशित किया जा चुका है लेकिन बावजूद इसके नगर पालिका द्वारा इस दिशा में अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई आज भी हालात वैसे ही है जैसे पहले थे अस्पताल में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूम रहे हैं जो किसी भी समय मरीजों पर हमला कर देते हैं खास कर रात के समय तो अस्पताल जाना किसी खतरे से कम नहीं है रात के समय तो अस्पताल के बाहर कुत्तों का झुंड ही नजर आता है जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है लोगों ने कहा कि यदि शीघ्र इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगाl