उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि. 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाएगी हमारे कार्यकर्ता जमीन पर कार्य कर रहे हैं शैलजा चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कार्यक्रम के पोस्टर, बैनर में मसूरी के पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल का नाम न होने पर प्रदेश प्रभारी के समक्ष गंभीर नाराज़गी जताई। : प्रीतम के बयान से कांग्रेस में अंदरूनी गुटबाजी देखने को मिली, प्रदेश अध्यक्ष मौन !
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि.
2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाएगी हमारे कार्यकर्ता जमीन पर कार्य कर रहे हैं शैलजा
चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कार्यक्रम के पोस्टर, बैनर में मसूरी के पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल का नाम न होने पर प्रदेश प्रभारी के समक्ष गंभीर नाराज़गी जताई।
: प्रीतम के बयान से कांग्रेस में अंदरूनी गुटबाजी देखने को मिली, प्रदेश अध्यक्ष मौन !


मसूरी l
Devendra Uniyal
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा ने झूला घर स्थित शहीद स्थल पहुंचकर राज्य आंदोलन में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार की पिछले 4 सालों में कोई उपलब्धि नहीं है कहा कि राज्य में महिलाओं पर अपराधों के साथ-साथ अन्य घोटालों में सरकार लिप्त है।
शैलजा ने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाएगी हमारे कार्यकर्ता जमीन पर कार्य कर रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के अवकाश पर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह परिवार मैं होता रहता है कहा कि बंगाल में भाजपा गलत हथकंडे अपना रही है वहीं चुनाव आयोग की भूमिका भी सवालों के घेरे में है l
उन्होंने प्रदेश कांग्रेस में किसी भी तरह की गुटबाजी से साफ इनकार किया कहा कि सभी मिलजुल कर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
शहर कांग्रेस के तत्वाधान में किंक्रेग पार्किग मे कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने प्रदेश प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा के समक्ष प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस का पटका पहना व माला पहना कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवायी।
इस मौके पर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी व सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस धरातल पर कार्य कर रही है व पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे वहीं इस बार जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है व कांग्रेस के कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग आ रहे है व सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। कहा कि उन्होंने उत्तराखंड दौरे पर देखा कि महिलाएं बडी संख्या में जुड रही है। जो सरकार पिछले दस साल से धोखा दे रही है अब किस मुंह से जनता के सामने आयेंगे। यहां के विधायक के भ्रष्टाचार को पूरा देश जानता है। अंकिता कांड में भाजपा के नेता शामिल थे हर जगह छिपाने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा जनता के हाथो पराजित होगी। भ्रष्टाचार व अंहकार का जीता जाता प्रमाण भाजपा का चरित्र है। प्रदेश को बेचने का कार्य किया जा रहा है, पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है हाकम िंसह रिहा हो गये, भाजपा के विधायको ने लिखित आरोप लगाये कुछ नहीं हुआ, खनन घोटाले की कोई सुनवाई नहीं। उन्हांने आहवान किया कि मंच पर बैठे लोंगो को एक होना पडेगा अपनी तमाम महत्वाकांक्षाओं को अग्निकुड में जला देंगे, लेकिन जनता को साथ देना होगा।
सम्मेलन को भुवन कापड़ी, हरक सिंह रावत, करण माहरा, जोत सिंह गुनसोला, गोदावरी थापली, प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, अनुज गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश सह प्रभारी सुरेद्र शर्मा, मनोज यादव, उपेंद्र थापली, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मसूरी जसबीर कौर, दिनेश चौहान, गोविदं पुंडीर, प्रतिमा, मनीष राणा, मनीष गौनियाल, गौरव अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक: देव उनियाल
