November 6, 2026

पुलिस ने हूटर बजाकर वीआईपी बनने व शराब पीकर वाहन चनाने वाले की निकली हेकड़ी, वाहन सीज किया मसूरी। 

पुलिस ने हूटर बजाकर वीआईपी बनने व शराब पीकर वाहन चनाने वाले की निकली हेकड़ी, वाहन सीज किया
मसूरी।

Devendra Uniyal

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली मसूरी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें नशे की हालात में वीआईपी बन हूटर बजाने वाले वाहन को सीज कर दिया गया।
यातायात नियमों को उलंघन करने वालों के खिलाफ चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के तहत पुलिस ने एक वाहन संख्या एचआर 05बीए 0022 बड़े मोड़ की ओर से हूटर बजाते हुए पिक्चर पैलेस की तरफ आता हुआ दिखाई दिया। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने उक्त वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की। पूछताछ एवं व्यवहार के आधार पर चालक शराब के नशे में प्रतीत हुआ, जिस पर चालक का एल्कोमीटर से परीक्षण कराया गया। परीक्षण में चालक द्वारा शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई। उक्त वाहन चालक द्वारा अनाधिकृत रूप से हूटर का प्रयोग कर आमजन में वीआईपी होने का प्रभाव बनाने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया। मसूरी पुलिस ने आहवान किया कि पर्यटक व स्थानीय जन यातायात नियमों का पालन करें तथा शराब पीकर वाहन न चलाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed