May 27, 2026

पालिका सभासद गीता कुमाई ने  वन विभाग को दिया ज्ञापन

0

 

पालिका सभासद गीता कुमाई ने  वन विभाग को दिया ज्ञापन9
मसूरी।

Devendra Uniyal

नगर पालिका सभासद गीता कुमांई ने मसूरी में पर्यावरण संरक्षण के तहत चलाई जा रही मुहिम मिशन ग्रीन मसूरी के तहत मसूरी वन विभाग के क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन देकर पेड़ों पर कील पोस्टर लगाये जाने से पेडों को हो रहे नुकसान को रोकने व पर्यटकों को वन टूरिस्ट वन प्लाट के तहत पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित करने व मसूरी के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर स्वच्छ एवं पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के लिए ज्ञापन दिया।
नगर पालिका की सभासद गीता कुमांई ने मसूरी वन प्रभाग के क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को दिए गये ज्ञापन में कहा कि मालरोड सहित अन्य स्थानों पर पेडों पर कीलें ठोककर पोस्टर लगाये जा रहे हैं, जिससे पेडों को नुकसान हो रहा है, ऐसे में पेड़ों को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए जनजागरूकता की जाय। ज्ञापन में मिशन ग्रीन मसूरी के तहत वन विभाग से मांग की गयी कि एक पर्यटक एक पौधा कार्यक्रम चलाकर पर्यटकों को मसूरी के पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाय, वही स्कूल के बच्चों को प्लांट अंगीकृत करने व जंगलों को आग से बचाने के लिए व प्लास्टिक फ्री मसूरी बनाने के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया जाय। सभासद गीता कुमाई ने इस संबंध में कहा कि मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता एवं पर्यावरण संरक्षण केवल वन विभाग का कार्य नहीं है, बल्कि समाज एवं प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है, इसके लिए जन सहभागिता के साथ छोटे छोटे प्रयास किए जाने चाहिए ताकि मसूरी को स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके।
+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *