September 20, 2026

कैमल बैक के जंगल में लगी आग लाखों की वन संपदा जलकर हुई खाक

कैमल बैक के जंगल में लगी आग लाखों की वन संपदा जलकर हुई खाक
मसूरीl

Devendra Uniyal
गर्मियां बढ़ते ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला भी शुरू हो गयाl
रविवार शाम को कैमल बैक निरंकारी भवन के नीचे जंगल में आग लगने से लाखों की वन संपदा चलकर खाक होl

स्थानीय निवासियों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है वह आग पर काबू करने की कोशिश की जा रही है चीड़ का जंगल होने के कारण आज काफी तेजी से फैल रही है जिसे बुझाने में विभागीय टीम को काफी समय लगेगाl
इस बारे में स्थानीय निवासी हरपाल सिंह ने बताया कि शाम 6:00 बजे करीब कैमल बैक निरंकारी भवन के ठीक नीचे जंगल में आग लग गई जिसके बाद उनके द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी गई जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे वह आग  बुझाने में जुट गएl
उन्होंने बताया कि करीब आधे घंटे से आग लगी हुई है जिससे काफी जंगल जल गया है जिसमें भारी मात्रा में वन संपदा जलकर राख हो गई हैl उन्होंने बताया कि अभी आग भवन से काफी नीचे है यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया गया तो आग आबादी क्षेत्र में भी आ सकती हैl