November 6, 2026

रोटरी ने 85 छात्र छात्राओं को तीन लाख पैंतीस हजार की छात्रवृत्ति वितरित की

रोटरी ने 85 छात्र छात्राओं को तीन लाख पैंतीस हजार की छात्रवृत्ति वितरित की

मसूरी।
Devendra Uniyal
महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज के सभगार में आयोजित रोटरी क्लब वार्षिक छात्रवृत्ति समारोह में मसूरी के विभिन्न विद्यालयों के 85 छात्र छात्राओं सहित मेधावी छात्रों को 3 लाख 35 हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की गयी।
छात्रवृत्ति कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि रोटरी मंडलाध्यक्ष रवि प्रकाश, मसूरी रोटरी अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, रोटरी मंडल उपाध्यक्ष तपन कौशिक ने किया। इस मौके पर रोटरी मसूरी के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने मुख्य अतिथि सहित अतिथियों का स्वागत किया। रोटरी कम्युनिटी सर्विस के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि रोटरी वार्षिक छात्रवृत्ति कार्यक्रम वर्ष 1979 से लगातार चलाया जा रहा है जिसमें शहर के जरूरतमंद छात्र छात्राओं सहित मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है जिसमें तीन हजार से पांच हजार तक की राशि होती है वहीं चार मेधावी छात्रों को जिन्होंने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा हाई स्कूल व इंटर में मसूरी टॉप किया उन्हे ग्यारह, ग्यारह हजार की प्रोत्साहन राशि दी गयी। रोटरी सचिव योगिता गोयल ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया l
इस मौके पर रोटरी मसूरी अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि रोटरी हर वर्ष छात्रवृत्ति कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंद मेधावी छात्रों की पढाई में मदद करता है जिसमें रोटेरियन के साथ ही अन्य सहयोगी साथ देते हैं। इस बार मसूरी के हिदंी माध्यम के विभिन्न विद्यालयों के 85 छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जा रही है ताकि वे अपनी पढाई जारी रख सके वहीं अगर उच्च शिक्षा में भी आर्थिक परेशानी आती है तो उनको भी रोटरी की ओर से मदद की जाती है ताकि उनकी पढाई न छूटे। उन्होंने कहा कि मसूरी रोटरी क्लब 1947 से समाज की सेवा कर रहा है। छात्रवृत्ति कार्यक्रम 1979 से कर रहे है जो पांच सौ एक से शुूरू होकर पांच लाख तक गया इस बार करीब तीन लाख पचपन हजार रूपये दिए जा रहे है। वहीं छात्रवृत्ति के साथ ही पढाई में टापरों को भी छात्रवृत्ति देते है। कार्यक्रम के अंत में सुविज्ञ सब्बरवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रणवीर सिंह, हर्षदा वोहरा, अश्विनी मित्तल, मनोरंजन त्रिपाठी, प्रमोद साहनी, एनके साहनी, डीके जैन, सुरेश अग्रवाल, विपुल मित्तल, विनेश संघल, मनमोहन कर्णवाल, अशोक कोहली, मयूर गर्ग, शिवम अग्रवाल, संजय जैन, शालिनी प्रकाश, आस्था कौशिकष् आलोक मेहरोत्रा, डा. मनोज रयाल, रश्मि कर्णवाल, जैजैवंती कर्णवाल, दीपाली, आदि मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed