May 27, 2026

पालिका ने सड़क  किनारे सामान बेचने वालों का सामान किया जब्त  

0

पालिका ने सड़क  किनारे सामान बेचने वालों का सामान किया जब्त  9
मसूरी। . Devendra Uniyal

नगर पालिका ने मसूरी देहरादून मार्ग पर रोड किनारे सामान लगाकर बेचने वालों पर पालिका की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए करीब दस पटरी लगाने वालों का सामान जब्त कर दिया  व चेतावनी दी कि यदि पुनः सड़क किनारे समान बेचा गया तो  चालान किया जायेगा।
इस बारे में जानकारी देते हुए नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि  मसूरी देहरादून मार्ग पर रोड किनारे कारपेट बेचने व टैडिबियर आदि बेचने वालों पर नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई की व करीब दस पटरी वालों का सामान जब्त किया वही चेतावनी दी कि यदि दुबारा सामान लगाया तो चालान की कार्रवाई की जायेगी। वहीं कहा की आगे भी उक्त कार्यवाही  जारी रहेगी।
गौरतलब है कि मसूरी देहरादून मार्ग पर जगह-जगह सड़क किनारे भारी राज्यों से बड़ी संख्या में लोग यहां आकर कारपेट वह टेडी बेयर बेच रहे हैं जिससे मसूरी घूमने आए पर्यटक सड़क पर ही अपने वाहनों को रोकर इनसे सामान खरीदने लग जाते हैं जिससे मार्ग पर जाम लग जाता है वह दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है जिसके चलते कई बार सोशल मीडिया पर भी इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग की गई जिसके बाद नगर पालिका ने बुधवार को उक्त के खिलाफ कार्वय करते हुए 10 लोगों का सामान जब्त कर
 दियाl
+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *