May 31, 2026

133 अधिकारी आईटीबीपी की मुख्य धारा में हुए शामिल मसूरीl 

133 अधिकारी आईटीबीपी की मुख्य धारा में हुए शामिल
Devendra Uniyal
रविवार को आईटीबीपी ग्राउंड में पासिंग आउट परेड का  आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत ने परेड की सलामी ली। इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
परेड का शुभारंभ महानिदेशक आइटीबीपी शत्रुजीत कपूर ने मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के स्वागत और अभिनंदन के साथ किया। इसके बाद प्रशिक्षु अधिकारियों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि को सलामी दीl
कठोर व चुनौतीपूर्ण प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद 133 सहायक सेनानी असिस्टेंट कमांडेंट तथा एक महिला उप-सेनानी आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हो गए।
प्रशिक्षण पूर्ण कर बल की मुख्यधारा में शामिल हुए अधिकारियों ने 18 से 50 सप्ताह तक चलने वाले कठिन प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस प्रशिक्षण के दौरान उन्हें युद्ध कौशल, शस्त्र संचालन, सामरिक रणनीति, शारीरिक दक्षता, आसूचना संग्रहण, मानचित्र अध्ययन, सैन्य प्रशासन, कानून, न्याय एवं मानवाधिकार, आपदा प्रबंधन तथा नेतृत्व क्षमता जैसे महत्वपूर्ण विषयों का गहन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षु अधिकारी देश के विभिन्न राज्यों से चयनित होकर आए जिससे आईटीबीपी की राष्ट्रीय एकता और विविधता की झलक भी देखने को मिली।
इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत ने अपने संबोधन में नवदीक्षित अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आईटीबीपी देश के सबसे विशिष्ट और कठिन परिस्थितियों में कार्य करने वाले सुरक्षा बलों में से एक है।  आईटीबीपी के जवान और अधिकारी देश की सीमाओं पर लगभग 19 हजार फीट की ऊंचाई और माइनस 45 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में तैनात रहकर राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ यह बल आंतरिक सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा, महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा, आपदा राहत एवं बचाव कार्यों तथा केंद्र सरकार द्वारा सौंपे गए अन्य दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।
30वें सहायक सेनानी.जीडी आधार कोर्स के पुरस्कार विजेता
पवन कुमार मीना – होम मिनिस्टर स्वॉर्ड ऑफ ऑनर फॉर बेस्ट ऑल राउंड ट्रेनी.सचिन – डायरेक्टर जनरल कप फॉर बेस्ट आउटडोर ट्रेनी. कोन्तेय मिश्रा – इंस्पेक्टर जनरल कप फॉर बेस्ट इंडोर ट्रेनी.अभिषेक मौर्य. डायरेक्टर अकादमी कप फॉर बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन.ट्रेनी
नारकर अभिषेक संजय कमांडेंट कॉम्बैट विंग कप फॉर बेस्ट मार्क्समैन ट्रेनी
अमन सिंह  कोर्स डायरेक्टर कप फॉर बेस्ट एंड्योरेंस ट्रेनी. निशांत डिप्टी कमांडेंट कप फॉर बेस्ट कंडक्ट ट्रेनीl
13वें सहायक सेनानी.जीडी एलडीसीई कोर्स के पुरस्कार विजेता
राहुल कुमार बेस्ट ऑल राउंड ट्रेनी.सैमस्टन यांगजोर – बेस्ट आउटडोर ट्रेनी.प्रभात बहुगुणा  बेस्ट इंडोर ट्रेनी
56वें जीओजेड कॉम्बैटाइजेशन कोर्स के पुरस्कार विजेता.  ध्रुवराज सिंह बेस्ट ऑल राउंड ट्रेनी.पारस सिंह शाही बेस्ट आउटडोर ट्रेनी.विष्णु प्रिया बेस्ट इंडोर ट्रेनीl
सभी प्रशिक्षणार्थी देश के अलग-अलग राज्यों से संबंधित हैं।
इनमें आंध्र प्रदेश–04, बिहार–08, छत्तीसगढ़–01, झारखंड–03, मध्य प्रदेश–06, दिल्ली–07, हरियाणा–14, हि.प्र.–12, केरल–03, कर्नाटक–03, ओडिशा–01, महाराष्ट्र–06, मणिपुर–04, नागालैंड–01, राजस्थान–16, तेलंगाना–02, तमिलनाडु–03, त्रिपुरा–01, उ.प्र.–17, उत्तराखंड–15, जम्मू और कश्मीर–03, गोआ–01, चंडीगढ़–01, लद्दाख–01 के प्रशिक्षार्थी शामिल हैं।
‘ई-अमोघ’ पत्रिका का विमोचन
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने ‘ई-अमोघ’ पत्रिका का भी विमोचन भी किया । इस विशेष ई-पत्रिका में प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों की उपलब्धियों, गतिविधियों, अनुभवों व विभिन्न आयोजनों की झलकियों को संकलित किया गया है। पत्रिका में
प्रशिक्षण के आरंभ से लेकर दीक्षांत समारोह तक की पूरी यात्रा को यादगार रूप में प्रस्तुत किया गया है l
देहरादून नालापानी के रहने वाले पारस सिंह ने कहा कि उनका बचपन से ही सेना में अधिकारी बनने का सपना था जो आज पूरा हो गया है बताया कि उनके पिता भी आइटीबीपी में इंस्पेक्टर है उनके पिता को आइटीबीपी में सेवाएं देते हुए 40 साल हो गए हैं पिता ने कहा कि आज बेटे को अधिकारी बनते देख काफी गर्व महसूस हो रहा है बेटे को अधिकारी बनते हुए देखने का सपना भी आज पूरा हो गयाl
दीक्षांत समारोह में न्यायमूर्ति  मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य न्यायाधीश, उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल .न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार तिवारी, न्यायाधीश, उत्तराखंड उच्च न्यायालय . न्यायमूर्ति  रविंद्र मैठाणी, न्यायाधीश, उत्तराखंड उच्च न्यायालय
 गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार
 शत्रुजीत कपूर, महानिदेशक, आइटीबीपी. गिरिश चंद उपाध्याय, आईजी आइटीबीपी एकेडमी, मसूरी. प्रेम सिंह खिमाल, जिला न्यायाधीश, देहरादून. अमित कुमार सिरोही, प्रमुख विधि सचिव, उत्तराखंड सरकार . योगेश कुमार गुप्ता, रजिस्ट्रार जनरल, उत्तराखंड उच्च न्यायालय
मौजूद रहे l