May 31, 2026
पालिका बैरियरों पर डिजिटल पेमेंट बारकोड सुविधा लागू
मसूरीl
Devendra Uniyal
पिक्चर पैलेस एवं लाइब्रेरी चौक टोल बैरियर पर अब डिजिटल पेमेंट बारकोड की सुविधा शुरू हो गई। इससे पर्यटकों एवं आम जनता को टोल भुगतान में आसानी होगी और वाहनों की लंबी कतारों व जाम से राहत मिलेगी।
इस बारे में जानकारी देते हुए पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि पालिका द्वारा
पिक्चर पैलेस एवं लाइब्रेरी चौक टोल बैरियर पर अब डिजिटल पेमेंट बारकोड की सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी वह पर्यटकों  एवं आम जनता को टोल भुगतान करने में भी आसानी होगीl
कहा की नगर पालिका नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। इससे पूर्व दोनों बैरियरों पर पर्ची के माध्यम से टोल लिया जाता था जिससे वाहनों की लंबी कतारे लग जाती थी. वह जाम की समस्या पैदा हो जाती थी लेकिन अब इस प्रक्रिया के शुरू होने के बाद वाहनों की लंबी कतारों और जाम से राहत मिलेगीl