June 5, 2026

अवैध निर्माण बिगाड़ रही पहाड़ों की रानी की खूबसूरती, कंक्रीट के जंगल में हो रही तब्दील

अवैध निर्माण बिगाड़ रही पहाड़ों की रानी की खूबसूरती, कंक्रीट के जंगल में हो रही तब्दील
Devendra Uniyal
शहर के ओल्ड टिहरी बस अड़े.क्षेत्र, बार्लोगंज, कैंपटी रोड, माल रोड, हाथी पांव रोड, नाग मंदिर रोड, स्प्रींग रोड,
साउथ रोड सहित शहर के अन्य हिस्सों में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हो रहा है। जिसके चलते मसूरी कंक्रीट के जंगलों से  बदरंग हो रही है।
वही भूमाफियाओं द्वारा निर्माण कार्य का मलवा हरे-भरे जंगलों में फेंका जा रहा है जिससे पर्यावरण को भी भारी नुकसान हो रहा हैl
वही शहर में भूमाफियाओं द्वारा आवासीय नक्शे पास करवा कर उनमें व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं जिसकी जांच की जानी चाहिएl
मसूरी में एमडीडीए से बिना मानचित्र स्वीकृत के किसी भी प्रकार के निर्माण पर मसूरी में पूरी तरह से रोक है। बावजूद इसके जगह-जगह अवैध निर्माण हो रहा है। मसूरी क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता खत्म होने के साथ कंक्रीट के जंगल का विस्तार हो रहा है। एमडीडीए अवैध निर्माण पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहा है l
शहर के ओल्ड टिहरी बस अड़े क्षेत्र, बार्लोगंज, कैंपटी रोड, माल रोड, हाथी पांव रोड, नाग मंदिर रोड, स्प्रींग रोड. साउथ रोड के साथ ही कई होटलों में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हो रहा है।  जिन जगहों पर नक्शा स्वीकृत कराने के बाद निर्माण हो रहा है वहां भी मानकों को ताक में रखा जा रहा है। कहीं जगह मनमाने ढंग से निर्माण तो कहीं जगहों पर पांच मंजिला भवन बनाए जा रहे हैं। शिकायत मिलने पर प्राधिकरण अवैध निर्माण के खिलाफ सिलिंग की कार्रवाई के बजाए नोटिस जारी करने वह चालान तक सीमित रह गया हैl
स्थानीय निवासी प्रकाश राणा सोहन सिंह का कहना है कि प्राधिकरण की लापरवाही से नोटिफाइड क्षेत्र में भी अवैध निर्माण हो रहा है।
जबकि नोटिफाइड एस्टेट में आवास बनाने के लिए भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से एनओसी अनिवार्य है। अननोटिफाइड एस्टेट में एमडीडीए और सरकार के शासनादेश के तहत कार्रवाई कर मानचित्र स्वीकृत किए जाते हैं। नोटिफाइड एस्टेट में 1980 से पूर्व में बने भवनों के पुनर्निर्माण की अनुमति प्राधिकरण स्तर से मिलती है, लेकिन नया आवास बनाने के लिए भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की एनओसी जरूरी है। कहा की विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से ही शहर में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य हो रहे हैंl