November 8, 2026

भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार है: नितिन नवीन

मसूरीl

Devendra Uniyal

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन अपने परिवार के साथ तीन दिवसीय निजी प्रवास पर पर्यटन नगरी मसूरी पहुंचे। प्रवास के अंतिम दिन उन्होंने भाजपा मसूरी मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट की l
इस अवसर पर भाजपा मसूरी मंडल की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पारंपरिक पहाड़ी शॉल एवं उत्तराखंडी टोपी पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। नितिन नवीन ने मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता, स्वच्छ वातावरण एवं यहां की सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि मसूरी देश के सबसे सुंदर पर्यटन स्थलों में से एक है। उन्होंने शीघ्र ही पुनः मसूरी आने का वादा भी किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी जनवरी 2027 में होने वाले चुनावों के मद्देनजर अभी से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ पर सक्रिय रहकर संगठन विस्तार के लिए कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल .पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, राकेश रावत, पूर्व मंडल महामंत्री कुशाल राणा, मंडल उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल, गुड मोहन राणा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed