June 11, 2026

मसूरी में ई रिक्शा सेवा का ट्रायल. निकट भविष्य में मसूरी के मुख्य मार्गों पर शटल सेवा के रूप में किया जाएगा शुरू

मसूरी में ई रिक्शा सेवा का ट्रायल. निकट भविष्य में मसूरी के मुख्य मार्गों पर शटल सेवा के रूप में किया जाएगा शुरू
मसूरी
Devendra Uniyal
मसूरी मसूरी में हर दिन लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए शासन प्रशासन और नगर पालिका द्वारा मसूरी में ई रिक्शा सेवा शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहा है गुरुवार को एसडीएम मसूरी राहुल आनंद वह नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन द्वाराकिंक्रेग से शहर के विभिन्न मार्गों पर ई-रिक्शा का ट्रायल किया गया।

ट्रायल के दौरान ई-रिक्शा को मसूरी के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चढ़ाई वाले क्षेत्रों से गुजारा गया, ताकि यह परखा जा सके कि पहाड़ी क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों में यह वाहन कितनी प्रभावी ढंग से संचालित हो सकता है। इस बारे में पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि मसूरी को जाम मुक्त करने के लिए ई रिक्शा सेवा शुरू करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है जिसके तहत आज शहर के विभिन्न मार्गो से ट्रायल किया गया ताकि निकट  भविष्य में मसूर के प्रमुख मार्गों पर ई रिक्शा आधारित सटल सेवा शुरू की जा सकेगी
मसूरी की सड़कें कई स्थानों पर तीव्र चढ़ाई और उतराई वाली हैं, जहां वाहनों को रुक-रुककर चलना पड़ता है। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती यह है कि बिना गियर वाले ई-रिक्शा इन मार्गों पर सुरक्षित और सुचारु रूप से चल पाने में कितने सक्षम साबित होते हैं।
अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि ई-रिक्शा का ट्रायल शहर के विभिन्न हिस्सों में किया जा रहा है, जिससे इसकी क्षमता और उपयोगिता का आकलन किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि ट्रायल सफल रहता है तो मसूरी में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए यह एक सुविधाजनक एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन विकल्प बन सकता है।
उन्होंने कहा कि यदि ट्रायल सफल रहता है तो निकट भविष्य में मसूरी के प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा आधारित शटल सेवा शुरू की जा सकती है। प्रस्तावित रूटों में शटल पार्किंग से माल रोड, माल रोड से कंपनी गार्डन, किंक्रेग से पिक्चर पैलेस तथा किताबघर तक के मार्ग शामिल हैं।