June 10, 2026

कार खाई में गिरी चार लोगों की  मौत

कार खाई में गिरी चार लोगों की
मौत
मसूरी
Devendra Uniyal
बुधवार को 9:15 पर कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना प्राप्त हुई कि झड़ीपानी रोड, चौकी बार्लोगंज क्षेत्र में तीव्र ढलान पर एक  कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है।
सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी से पुलिस 10:00 घटनास्थल पर पहुंचीl
घटना की गंभीरता को देखते एसडीआरएफ. फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस को भी सूचित किया गया, जो शीघ्र मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि कार सवार
उत्तरकाशी से देहरादून की ओर जा रहे थे. हंसी से पहले उनके द्वारा एक दुकान से कुछ सामान भी खरीदा गया जैसे वह कार में बैठे वैसे ही कार तेज गति से आगे बढ़ी वह गहरी खाई में जा गिरी l
कार गिरने की सूचना के बाद एसडीआरएफ. फायर पुलिस मौके पर पहुंची वह रेस्क्यू शुरू किया गया जिसके बाद कड़ी  मस्कत के बाद सबों को खाई से निकल गया
बताया कि सभी लोग मसूरी से घूम कर वापस लौट रहे थे जड़ीपानी कोहलू बायपास मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चारों की मौत हो गई हैl
 इस बारे में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कार में सत्यप्रकाश, निवासी सोनीपत
 मनीत, उम्र 19 वर्ष.सविता, पत्नी धर्मवीर, निवासी 322-A, नेहरू नगर, गाजियाबाद, उम्र 48 वर्ष
संगीता, पत्नी टीटू, निवासी करोलबाग, दिल्ली, उम्र 46 वर्ष सवार थे जिनकी मौत हो गई lबताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण तीव्र ढलान पर ब्रेक फेल होना प्रतीत होता हैl