June 7, 2026

मसूरी पार्किंग में पर्यटकों से वसूले जा रहे मनमाने रेट. पर्यटकों ने जताई नाराजगी

मसूरी पार्किंग में पर्यटकों से वसूले जा रहे मनमाने रेट. पर्यटकों ने जताई नाराजगी

मसूरी l
Devendra Uniyal
अपर माल रोड स्थित एमडीडीए पार्किंग को नगर पालिका द्वारा संचालित किया जाता है यहां पर पर्यटकों से सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक ढाई सौ रुपए और  रात 10:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक ₹500 वसूले जा रहे हैंl
इस बारे में दिल्ली से मसूरी घूमने आए रोबिन सिंह गोयल.
पंजाब से आए सुखविंदर .दिल्ली करोल बाग से आए राघव चड्ढा ने बताया कि उनके द्वारा एमडीडीए पार्किंग में सुबह 10:00 बजे अपने वाहन को खड़ा किया था  पार्किंग मैं तैनात कर्मचारियों द्वारा उनसे सुबह 10:00 से रात 10:00 बजे तक ढाई सौ रुपए शुल्क लियाl
उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए यहां के पार्किंग संचालक मनमाने रेट वसूल रहे हैंl
 उन्होंने कहा कि यहां कदम-कदम पर शोषण किया जा रहा हैl उन्होंने कहा कि पहले तो पार्किंग वाले उन्हें गाड़ी पार्क नहीं करने दे रहे थे कह रहे थे की पहले  ढाई सौ रुपए दो वरना आगे कहीं और जगह पार्किंग देख लो.कहा की शासन प्रशासन को इस पर कार्रवाई करनी चाहिएl
उन्होंने कहा कि 24 घंटे के 500 रुपये बहुत ज्यादा हैं l वही
उन्होंने जानकारी दी कि इको टैक्स वारियर पर ₹60 ही लिए गए जो वहां पर रेट डिस्प्ले किए गए हैं उसी के आधार पर रेट लिए जा रहे हैं. केवल यहां की पार्किंग पर ही लूट खसोट की जा रही हैl
उन्होंने बताया कि पार्किंग के बाहर कोई भी रेट लिस्ट चश्मा नहीं की गई है जिससे मौके पर मौजूद पार्किंग कर्मचारी मनमाने रेट वसूल
रहे हैंl
उन्होंने कहा कि पार्किंग के बाहर रेट लिस्ट लगाई जानी चाहिए.l
वही नगर पालिका द्वारा संचालित टाउन हॉल पार्किंग में चौपाइयां  वाहनों से 24 घंटे के 400 लिए जा रहे हैं व टेंपो ट्रेवल्स से 24 घंटे के हजार रुपए ले जा रहे हैंl
वहीं कुछ प्राइवेट पार्किंग में फोर व्हीलर से 24 घंटे की हजार रुपए वसूले जा रहे हैंl
कीगरेट स्थित बहुउद्देशी पार्किंग में चौपाइयां वाहनों से 24 घंटे के 450 वह टेंपो ट्रेवल्स के ₹800 वसूले जा रहे हैं l
इस बारे में एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद वे मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे वह पालिका को निर्देशित किया जाएगा कि उक्त पार्किंग में हो रही अवैध वसूली के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित करें साथ ही पालिका को निर्देशित किया जाएगा कि  उक्त कार
पार्किंग स्थलो पर रेट लिस्ट चश्पा
करें साथ ही पालिका के द्वारा निर्धारित रेट पर ही वाहनों को खड़ा करें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी.