नगर पालिका परिषद, मसूरी में एमआरएफ सेंटर. बायो-मेथनेशन प्लांट का किया निरीक्षण
नगर पालिका परिषद, मसूरी में एमआरएफ सेंटर. बायो-मेथनेशन प्लांट का किया निरीक्षण 

मसूरी l
Devendra Uniyal
शहरी विकास विभाग के निदेशक आईएएस विनोद गोस्वामी द्वारा नगर पालिका के साथ एमआरएफ सेंटर एवं बायो-मेथनेशन प्लांट की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर विस्तृत समीक्षा कीl निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में स्रोत स्तर पर कचरे का पृथक्करण अनिवार्य रूप से लागू करने की निर्देश दिए साथ ही कहा की आवासीय भवन, व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं संस्थान सूखे व गीले कचरे का पृथक्करण नहीं करेंगे, ऐसा करने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। परिसर में डंप किए गए अपशिष्ट का एक सप्ताह के भीतर पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करेंl
एवं एमआरएफ सेंटर एवं बायो-मेथनेशन प्लांट के संचालन व वर्तमान स्थिति संबंधी विस्तृत रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत करने. एमआरएफ सेंटर के सामने स्थित क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश दिएl वही निरीक्षण में पाई गई अनियमितताओं एवं कार्यों में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दोनों फर्मों पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि में सभी कमियों का निराकरण किया जाए तथा भविष्य में स्वच्छता प्रबंधन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। नगर में स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने हेतु नियमित निरीक्षण व निगरानी जारी रहेगी। इस मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन भी मौजूद रहेl