July 1, 2026

लायंस क्लब मसूरी हिल्स स्वास्थ्य शिविर में 150 का उपचार, पांच चिकित्सकों को सम्मानित किया

लायंस क्लब मसूरी हिल्स स्वास्थ्य शिविर में 150 का उपचार, पांच चिकित्सकों को सम्मानित किया


मसूरी।
Devendra Uniyal
 लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से चिकित्सक सम्मान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। जिसमें भारी वर्षा के बावजूद भी 125 से अधिक रोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया वहीं रोगियों को निःशुल्क दवा वितरित की गयी। वहीं चिकित्सक दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
राधाकृष्ण मंदिर सभागार कुलडी में आयोजित लायंस क्लब मसूरी हिल्स स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सक सम्मान समारोह में बडी संख्या में रोगियों का परीक्षण किया गया, साथ ही रोगियों का ब्लड प्रेशर, शूगर आदि की भी जांच की गयी। शिविर में बलूनी अस्पताल देहरादून के चिकित्सकों ने रोगियों का परीक्षण किया जिसमें हडडी रोग, सामान्य रोग, स्त्रीरोग के रोगियों ने लाभ लिया। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से चिकित्सकों को चिकित्सक दिवस पर स्मृति चिन्ह, शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले चिकित्सको में जनरल मेडिसन सामान्य रोग विशेषज्ञ डा. संदीप कुमार टंडन, हडडी रोग विशेषज्ञ डा. दिनेश नौटियाल, आर्थों लिगामेंट एवं खेल चोट विशेषज्ञ डा. विष्णु बाजपेयी, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डात्र प्रीति पांण्डेय सहित मुख्य अतिथि वरिष्ठ कार्डियक एवं वेसकुलर सर्जन मैैक्स अस्पताल डा. अरविंद मक्कड़ थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि डा. अरिवंद कक्कड ने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस एक जुलाई को मनाया जाता है जिसमें बलूनी अस्पताल रोगियों का उपचार कर रहे हैं व जिसका लाभ जनता ले रही है। उन्होने कहा कि डाक्टर्स दिवस केवल डाक्टरों का नहीं बल्कि डाक्टर्स के साथ रोगी दिवस का भी नाम देना चाहिए। मरीज की बेहतरी के लिए ही दोनों का साथ काम करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक व रोगी के बीच के रिस्ते में विश्वास की कमी हो गयी है। ऐसे में विश्वास को वापस लाना होगा। जिस संवेदनशीलता से चिकित्सक रोगी का उपचार करता है उसी संवेदनशीलता के साथ उन्हें चिकित्सक के लिए बनानी होगी ताकि दोंनों के रिस्ते अच्छे बन सकें व इसका लाभ दोनों को मिल सके। इस मौके पर लायंस क्लब मसूरी हिल्स के अध्यक्ष अनुज तायल ने कहा कि हर वर्ष लायंस हिल्स चिकित्सकों को चिकित्सक दिवस पर सम्मानित करते है व शिविर अलग दिवस पर लगाते थे लेकिन इस बार क्लब के सेवा भाव के उददेश्य के लिए इस बार चिकित्सक दिवस पर शिविर भी लगाया गया व चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में लायंस चिकित्सक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित करता है जो कि पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डा. विधानचंद्र राय के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसे भारत सरकार ने 1991से इसे राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की मान्यता दी। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य प्रबंधक अमृता शर्मा ने कहा कि आज भारतीय स्टेट बैंक का भी जन्म दिवस है वहीं लांयस क्लब मसूरी हिल्स ने चिकित्सकों के सम्मान के लिए संपर्क किया जिस पर बैंक ने इसमें सहयोग किया। इस मौके पर क्लब महासचिव राजीव अग्रवाल, मदन मोहन शर्माद्व स्वास्थ्य चेयरमैन एएस पंवार, आरएन माथुर, मधुलिका माथुर, माधुरी शर्मा, संजय अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अरविंद सोनकर आदि मौजूद रहे।