मध्यरात्रि को शराब पीकर महिला ले लाइब्रेरी मंे तांडव मचाया, पुलिस ने खेद व्यक्त करने पर छोडा
मध्यरात्रि को शराब पीकर महिला ले लाइब्रेरी मंे तांडव मचाया, पुलिस ने खेद व्यक्त करने पर छोडा

मसूरी
देवेंद्र उनियाल
गत मध्य रात्रि को एक महिला पर्यटक ने शराब पीकर मालरोड लाइब्रेरी क्षेत्र में जमकर तांडव मचाया। जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस ने उसके साथ आये महिला सहित चारों को लाइब्रेरी चौकी पर बिठाया व उसकी काउंसलिंग की व नशा कम होने व खेद प्रकट करने के बाद चारों को छोड दिया।
गत मध्य रात्रि को करीब सवा तीन बजे लाइब्रेरी चौक पर दो युवक व दो युवतियां घूम रहे थे जिसमें एक युवती काफी नशे में होने पर गाली गलौच कर रही थी। महिला कॉलर द्वारा 112 कंट्रोल रूम पर सूचना देते बताया कि 4 व्यक्ति दिल्ली से मसूरी घूमने आये थे। जिनके साथ साथ की एक महिला साथी द्वारा शराब का ज्यादा सेवन कर लिया गया जिससे नशे की हालत में आपस में लड़ झगड़ रही है और गाली गलौच कर रही है और हमारे नियंत्रण में नहीं आ रही है। उन्हांेने पुलिस की सहायता की गुहार लगायी। सूचना कंट्रोल रूम द्वारा कोतवाली मसूरी को दी गई। थाना कार्यालय द्वारा उक्त सूचना को चौकी लाइब्रेरी क्षेत्र में तैनात चीता कर्मचारीगणों को देकर आवश्यक सहयोग व कार्यवाही हेतु बताया गया। इस पर चौकी लाइब्रेरी क्षेत्र में तैनात चीता कर्मचारी गण सूचनाकर्ता के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो जानकारी हुई कि 2 युवक एवं 2 युवतियां जो दिल्ली से मसूरी घूमने आए थे और लाइब्रेरी चौक के पास घूम रहे थे, जिनमें 1 महिला काफी नशे की हालत में थी जो अपने साथियों के साथ गाली गलौच कर रही थी और उनके समझाने पर नहीं मान रही थी चीता कर्मचारी द्वारा उक्त चारों युवक युवतियां को चौकी लाइब्रेरी पर बुलवाकर शराब के नशे में संलिप्त उक्त युवती को समझाने का प्रयास किया गया, इस दौरान उक्त युवती नशे में होने के कारण उत्तेजित होकर आसपास खड़े अन्य पर्यटकों, पुलिस व अपने साथियों पर अनर्गल आरोप लगाने लगी। देर रात्रि का समय होने एवं महिला सम्बन्धी प्रकरण होने के कारण तसल्ली से उक्त चारों को चौकी लाइब्रेरी पर बैठाकर शराब पिए युवती की काउंसलिंग की गयी थोड़ी देर उपरांत युवती का नशा कम होने पर उक्त चारों द्वारा घटनाक्रम पर खेद व्यक्त किया गया जिसपर उक्त चारों पर्यटकों को चौकी लाइब्रेरी से रवाना किया गया उक्त घटनाक्रम के संदर्भ में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है प्रकरण से सम्बन्धित अन्य तथ्यों की जाँच की जा रही है।
मसूरी में देर रात पर्यटकों का हुड़दंग
किताब घर पुलिस चौकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें
देर रात 3:00 बजे करीब कुछ पर्यटक शोर-शराबा और गाली गलौज और हुड़दंग मचाते दिख रहे हैं। एक युवक पुलिस पर पैसे मांगने का आरोप लगा रही है हालांकि अभी तक पुलिस प्रशासन इस घटना में कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैl पुलिस फिलहाल उक्त मामले की जांच कर रही है.
इस बारे में स्थानीय निवासियों. होटल संचालकों व दुकानदारों ने कहा कि मसूरी हुड़दंगियों का अड्डा बनता जा रहा है देर रात को माल रोड पर शोर शराबा
और अव्यवस्था देखने को मिल रही हैं l
इस पर लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने और पुलिस गस्त बढ़ाने की मांग की है ताकि मसूरी जैसे खूबसूरत पर्यटक स्थल की खराब होती जा रही छवि को बचाया जा सके इसका असर यहां के टूरिज्म पर भी पड़ रहा है हाल ही में माल रोड के बाटा के समीप एक महिला पर कुछ युवक हमला करते हुए देखे जा सकते हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इसके साथ ही एक एक महा पूर्व पिक्चर पैलेस पर पर्यटकों के हुड़दंग करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखा जा सकता हैl