September 19, 2026

एमडीडीए पार्किंग के समीप पेड गिरने से मार्ग बाधित 

 

एमडीडीए पार्किंग के समीप पेड गिरने से मार्ग बाधित
मसूरीl Devendra Uniyal
बुधवार देर रात पिक्चर पैलेस से लढौर बाजार जाने वाले मार्ग पर एमडीडीए पार्किंग के समीप एक पेड गिर गया जिससे मार्ग बाधित हो गया l
इस दौरान सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें
लग गई जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ाl वहीं पेड़ गिरने से किसी भी तरह की जनहानि को नुकसान नहीं पहुंचा जबकि उक्त मार्ग पर हर समय वाहनों व पैदल चलने वालों का आवागमन रहता हैl लेकिन उस समय मार्ग पर ना तो कोई पैदल चल रहा था और ना ही कोई  वाहन वहां से गुजर रहा था जिससे एक बड़ी दुर्घटना घटने से टल गईl
इस बारे में वन दरोगा अभिषेक सजवान ने बताया कि
पिक्चर पैलेस से लढौर बाजार जाने वाले मार्ग पर एक पेड़ गिरने से सड़क बाधित हो गई थी ll
 सूचना के बाद फायर वह वन  विभाग की टीम मौके पर पहुंची वह आधे घंटे में  पेड़ को काटकर सड़क से हटा दिया जिसके बाद उक्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू हो गईl
 बताया कि पेड़ गिरने से किसी भी तरह की जन हानी को नुकसान नहीं पहुंचा l
इस मौके पर  वन दरोगा अभिषेक सजवाण , राहुल कुकरेती. मुलायम साहित अग्नि समन अधिकारी धीरज तड़ियाल व अन्य फायर कर्मी मौजूद रहेl