July 8, 2026

पति संग दिल्ली से मसूरी घूमने आई नव विवाहिता की होम स्टे में संदिग्ध मौत में, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

पति संग दिल्ली से मसूरी घूमने आई नव विवाहिता की होम स्टे में संदिग्ध मौत में, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
मसूरीl
देवेन्द्र उनियाल
15 जून को मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित टिपरीधार  के ‘कियाना होमस्टे’ में 27 वर्षीय नवविवाहिता महिला, पी. राधा गायत्री, संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थी। गुड़गांव में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला अपने पति के साथ हनीमून ट्रिप पर आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए गए हैं।
नव विवाहिता पति के साथ मसूरी घूमने आई थी। इस दौरान 15 जून को महिला की धनोल्टी मार्ग टिपरीधार स्थित होम स्टे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
अब उक्त मामले में डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। उक्त प्रकरण की जांच के लिए जिलाधिकारी ने उप जिला मजिस्ट्रेट मसूरी को जांच अधिकारी नामित किया है। इस संबंध में 17 जुलाई तक साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएंगे।
इस बारे में जानकारी देते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी राहुल आनंद ने बताया कि पी. राधा गायत्री (27 वर्ष) पत्नी सौम्या श्रीचरण निवासी मास्टर ब्लॉक, मधबन रोड. नियर चादर विला, शकरपूर वारमल ईस्ट, नई दिल्ली , वर्तमान पता डी-2 टावर-13, किदवई नगर ईस्ट, दिल्ली पति के साथ मसूरी घूमने आई थी। इस दौरान 15 जून 2026 को फरपुड़ी राधा गायत्री की धनोल्टी मार्ग टिपरीधार स्थित कियाना होम स्टे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
जिस पर जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी किए हैं। बताया कि प्रकरण के संबंध में कोतवाली मसूरी में मुकदमा बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है l