November 6, 2026

भाजपा कार्यकर्ताआंे ने केंद्रीय खेल मंत्री से भंेट कर उनका स्वागत किया

भाजपा कार्यकर्ताआंे ने केंद्रीय खेल मंत्री से भंेट कर उनका स्वागत किया

मसूरी।
Devendra Uniyal
 भाजपा मसूरी मंडल के पदाधिकारियों ने केंद्रीय श्रम, एवं रोजगार, युवा मामले व खेल मंत्री के मसूरी आगमन पर डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात की व उनका गुलदस्ता व शॉल भेंट कर स्वागत किया।
केंद्री मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सभी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और ग्राम पंचायत से लेकर विधानसभा सभा तक पार्टी की भागीदारी और सहभागिता पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री मांडविया ने आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा। डॉ. मनसुख मांडविया ने मुख्य रूप से कहा कि कार्यकर्ताओं से ही नेता है, नेता से कार्यकर्ता नहीं, इस बात को सभी को अमल में लाने चाहिए। आगे चर्चा में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांत राष्ट्र प्रथम के विचार को आगे ले जाते हुए एकजुटता की बात पर जोर दिया। डॉ. मनसुख मांडविया ने ये भी कहा कि आजादी के समय लगभग 6 लाख युवाओं ने अपना बलिदान दिया परंतु आज देश बलिदान नहीं मांगता, देश चाहता है देश प्रेम और देश के लिए समर्पण की भावना और हर युवा का दायित्व बनता है उन्हांेने कहा कि युवा देश के लिए अगर और कुछ ना करे लेकिन अपने स्तर पर राष्ट्र सेवा और सामाज सेवा अवश्य करें और देश के विकास में प्रतिभाग करे। यह राष्ट्रवाद का समय है और इसी विषय पर लंबी चर्चा चली। अंत में मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के लिए बिना किसी लालच के काम करने के लिए कहा और अपने मंडल अध्यक्ष से मंत्री बनने के सफर के बारे में बताया कि जो व्यक्ति बिना किसी लालच के साथ पार्टी और संगठन के लिए काम कर्ता है वही सफल होता है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा आर्यनदेव उनियाल, विजय बिंदवाल, राजेन्द्र रावत, विजय रमोला, गुड मोहन राणा, रणवीर कंडारी, अनीता धनाई, कमला थपलियाल, सपना शर्मा, अनिल सिंह आदि शामिल थे।
कंेद्रीय मंत्री मनसुखिया ने प्रातः साइकिलिंग कर स्वस्थ्य इंडिया का संदेश दिया
मसूरी। केंद्रीय खेल मंत्री डा. मनसुख मांडविया लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के दौरे पर मसूरी आये थे व उन्होंने फिट इंडिया का संदेश देते हुए प्रातः साढे छह बजे अकादमी से लेकर कंपनी बाग के समीप तक साइकिलिंग करते हुए मार्निग वॉक किया उनके साथ अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु अधिकारी भी थे। केंद्रीय मंत्री मनसुखिया ने प्रशिक्षण ले रहे आईएएस अधिकारियों को स्वस्थ रहने सहित एक संदेश समाज को भी देने का प्रयास किया कि सभी को प्रातः की ताजा हवा के बीच शारिरीक व्यायाम, योगा या पथ भ्रमण करना चाहिए ताकि स्वस्थ्य रह सकें।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed