बारिश से पर्यटक स्थल भट्टा फॉल का जल स्तर बढ़ा
बारिश से पर्यटक स्थल भट्टा फॉल का जल स्तर बढ़ा
मसूरीl
Devendra Uniyal
पर्यटन नगरी मसूरी साहित आसपास के क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से जहां आम जन जीवन प्रभावित हो गया वहीं शनिवार को तेज बारिश के कारण पर्यटक स्थल भट्टा फॉल में पानी का जल स्तर काफी बढ़ गया। हालांकि इससे किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नही हुआ।
पर्यटकों का कहना है कि बारिश के बाद जलस्तर काफी बढ़ गया है जिसके चलते सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है।
स्थानीय निवासी राजू. मुकेश सिंह ने बताया कि बारिश के कारण भट्टा फाँल में पानी बढ़ गया l
हालांकि फाँल का पानी बढ़ने से किसी भी प्रकार से कोई नुकसान नही हुआ