September 19, 2026

मसूरी में बारिश से जन जीवन प्रभावित. माल रोड पर जल भराव होने से लोगों को हुई भारी परेशानी

मसूरी में बारिश से जन जीवन प्रभावित. माल रोड पर जल भराव होने से लोगों को हुई भारी परेशानी
मसूरीl
Devendra Uniyal

पहाड़ों की रानी मसूरी में बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। शनिवार को सुबह के समय खिली हल्की धूप के बाद दोपहर 12:00 बजे के बाद रुक-रुक कर हुई बारिश और घने कोहरे के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़ेl

अपराह्न 3:00 करीब भारी बारिश होने से माल रोड पर जल भराव की स्थिति पैदा हो गई जिससे पैदल चलने वालों के साथ ही दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ाl

बारिश के चलते नगर पालिका की अधिकांश नालियां भी चोक हो गई हो गई. जिससे नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगाl जिससे पैदल चलने वालों को भारी परेशानीयो का सामना करना पड़ाl
 स्थानीय निवासी राकेश सिंह .सुमन सिंह राजेंद्र सिंह ने कहा कि कि मानसून से पहले नालियों की समुचित सफाई नहीं होने के कारण हर बारिश में यह समस्या सामने आ रही है। जिसका  खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा हैl