कियाना होम स्टे में महिला की संदिग्ध मौत में अभियुक्तत सोमयाजुला चरण को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कियाना होम स्टे में महिला की संदिग्ध मौत में अभियुक्तत सोमयाजुला चरण को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
मसूरी।

मसूरी।
Devendra Uniyal
थाना मसूरी में पंजीकृत मु0अ0सं0 19/2026 में विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर न्यायिक मजिस्ट्रेट, मसूरी द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में अभियुक्त सोमयाजुला चरण पुत्र एम. दुर्गा प्रसाद, निवासी जी-2 टावर-13, फेज-3, द्वितीय तल, किवर्ड कुंजनगर, मधु विहार, पूर्वी दिल्ली को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट, मसूरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार, सुद्धोवाला, देहरादून भेजे जाने के आदेश पारित कर दिया। गौरतलब है कि 15 जून को थाना क्षेत्रान्तर्गत चौकी बाटाघाट के निकट स्थित कियाना होमस्टे, टिपरीधार मसूरी-धनौल्टी रोड में ठहरी महिला पारुपुडी राधा गायत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी जिस पर थाना मसूरी पुलिस द्वारा वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष विवेचना प्रारंभ की थी। मृतका के परिजनों द्वारा व्यक्त संदेह तथा विवेचना के दौरान अभी तक प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।