बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने किया एलोरा मेल्टिंग मोमेंट्स, मसूरी स्टोर विजिट, बेकरी उत्पादों का उठाया लुत्फ
बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने किया एलोरा मेल्टिंग मोमेंट्स, मसूरी स्टोर विजिट, बेकरी उत्पादों का उठाया लुत्फ



मसूरी।
Devendra Uniyal
बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने अपने उत्तराखंड प्रवास के दौरान प्रसिद्ध एलोरा मेल्टिंग मोमेंट्स के मसूरी स्टोर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्टोर के आकर्षक माहौल, बेहतरीन इंटीरियर और यहां उपलब्ध बेकरी एवं कन्फेक्शनरी उत्पादों की सराहना की। एलोरा परिवार की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
स्टोर भ्रमण के दौरान संगीता बिजलानी ने एलोरा के विभिन्न उत्पादों का स्वाद लिया और उनकी गुणवत्ता की प्रशंसा करते हुए कहा, “मसूरी की खूबसूरती के बीच एलोरा मेल्टिंग मोमेंट्स का अनुभव वास्तव में यादगार रहा। यहां का वातावरण बेहद सुकून देने वाला है और उत्पादों का स्वाद लाजवाब है। यह सिर्फ एक बेकरी नहीं, बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ खूबसूरत पल बिताने की एक शानदार जगह है। उत्तराखंड में इस तरह के उत्कृष्ट ब्रांड को देखकर बहुत खुशी हुई और मैं दोबारा यहां जरूर आना चाहूंगी।”
एलोरा मेल्टिंग मोमेंट्स के स्वामी द्रोण गुलाटी ने कहा, “हमारे लिए यह बेहद गर्व और खुशी का अवसर है कि बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने हमारे मसूरी स्टोर का दौरा किया। उन्होंने हमारे उत्पादों, गुणवत्ता और आतिथ्य की सराहना की, जो पूरी एलोरा टीम के लिए प्रेरणादायक है। हमारा प्रयास हमेशा अपने ग्राहकों को बेहतरीन स्वाद के साथ यादगार अनुभव देना रहा है और आगे भी यही हमारी प्राथमिकता रहेगी।”
इस अवसर पर संगीता बिजलानी ने एलोरा टीम के साथ समय बिताया, स्मृति चित्र खिंचवाए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उनकी मौजूदगी से स्टोर का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और वहां मौजूद ग्राहकों एवं प्रशंसकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।