November 6, 2026

पहाड़ी से भारी मात्रा में मलवा बहकर लोक निर्माण विभाग के कमरों में घुसा. कमरों में रखा सामान हुआ नष्ट

पहाड़ी से भारी मात्रा में मलवा बहकर लोक निर्माण विभाग के कमरों में घुसा. कमरों में रखा सामान हुआ नष्ट
मसूरीl Devendra Uniyal
मसूरी में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की बैचनी बढ़ा दीlसोमवार देर रात जेपी बैंड के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलवा बहकर सीधे लोक निर्माण विभाग के कमरों मैं घुस गया. जिससे घरों के कमरे मिट्टी और पत्थरों से भर गए, घरेलू सामान तबाह हो गया और एक परिवार के सात सदस्य मौत के मुंह से बाल-बाल बच गए. जब घर के अंदर पहाड़ से मलबा घुसा तो अधिकांश लोग सो रहे थे. तभी तेज बारिश के बीच अचानक पहाड़ी से मलबे का तेज बहाव शुरू हुआ. देखते ही देखते मिट्टी, पत्थर और बोल्डर पीडब्ल्यूडी आवासों तक पहुंच गया और कुछ ही मिनटों में कमरों में कई फीट तक मलवा भर गयाl
सबसे भयावह स्थिति उस परिवार की रही जिसके घर में दंपति के साथ पांच बच्चे मौजूद थेl
अचानक मलवा घुसने से घर में चीख-पुकार मच गई. परिवार ने किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कुछ मिनट और देर हो जाती तो यह घटना बड़ी जनहानि में बदल सकती थीl
 घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय सभासद शिवानी भारती मौके पर पहुंचीं और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कीl
 वहीं नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी व
प्रशासन भी मौके पर पहुंचे वह प्रशासन द्वारा
नुकसान का आकलन शुरू कर प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया l
इस बारे में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा  सकलानी ने कहा कि भारी मात्रा में सड़क का मलवा लोगों के घरों में घुस गया था जिससे उनका काफी नुकसान हो गया हालांकि जनहानि को कोई नुकसान नहीं हुआ l
 नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि यह प्राकृतिक नहीं मानव जनित आपदा है उन्होंने बताया कि इन आवासों में छह परिवार रहते हैं जिन्हें एतिहात के तौर पर मंदिर में शिफ्ट कर दिया गया है इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से वार्ता की गई है और जल्द नाले को साफ करने के लिए कहा गया है। उन्होंने शहर वासियों से अपील की है कि निर्माण कार्यों का मालवा नाले खालों में ना डालें।
इस बारे में वहा निवासरत हस्तया
 लाल ने बताया कि घटना 2:30 बजे रात की है जब पूरा परिवार सो रहा था तब अचानक पहले घर के पीछे गैलरी में पानी भर गया और फिर दीवार तोड़कर घर के अंदर घुस गया जिससे घर में बच्चों की किताब में वह सारा सामान नष्ट हो गया हालांकि जनहानि को कोई नुकसान नहीं पहुंचाl

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed