कंग्रेस ने दिल्ली के छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में केंद्र का पुतला दहन किया
कंग्रेस ने दिल्ली के छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में केंद्र का पुतला दहन किया


मसूरी।
Devendra Uniyal
नीट पेपर लीक के बाद दिल्ली जंतर मंतर संसद मार्च के दौरान छात्रों पर किए गये लाठी चार्ज के विरोध में शहर कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के बीच केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता शहीद भगत सिहं चौक पर एकत्र हुए व दिल्ली में छात्रों व युवाओं पर उनके शांति पूर्ण संसद मार्च पर लाठी चार्ज करने पर केंद्र सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी की व केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर किस तरह लोक तंत्र की हत्या की गयी व शांति पूर्ण आंदोलन को कुचलने के लिए लाठीचार्ज किया। यह लड़ाई राजनैतिक नहंी बल्कि युवाओं के लिए है। उन्होंने कहा कि जब छात्र 18 से 20घंटे पढाई करता है मां बाप दिन रात छात्र के साथ खडे रहते है ऐसे में पेपर लीक कर उनको आत्म हत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है। दिल्ली में पुलिस ने सोलह से सत्रह साल की छात्राओं पर भी लाठी चार्ज किया। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, उत्तराखं की बेटी लगातार अनशन कर रही है। आज देश के युवा संसद से लेकर सड़कों पर उतर चुके हैं, युवाओं के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं किया जायेगा। इस मौके पर पीसीसी स
दस्य उपेंद्र थापली ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर जिस तरह केंद्र सरकार ने गुंडो के साथ लाठी चार्ज किया उसकी कड़ी निदंा करते है व कांग्रेस युवाओं के इस आंदोलन का समर्थन करती है। भारत वर्ष की जनता इस मामले में एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ हो चुकी है व केंद्र सरकार को उखाड़ फेंके। राजेश सक्सेना ने कहा कि मैं शिक्षक रहा हूं लेकिन जो दिल्ली में छात्रों के साथ शर्मनाक घटना हुई उसकी कड़ी निदां करते हैं। प्रधानमंत्री को जिसका कोई नहीं है उन्हें क्या पता कि छात्रों के साथ किस तरह अन्याय किया जा रहा है। लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस तरह छात्राओं महिलाओं सहित युवाओं पर उनके शांतिपूर्वक चल रहे आंदोलन को कुचलने के लिए लाठी चार्ज किया वह निंदनीय है, उन्होंने कहा कि सरकार अपनी कमियों को छिपाने के लिए अपने गुनाहों को छिपाने के लिए छात्रों को निशाना बनाया जा रहा है। इस मौके पर महिमानंद, राजीव अग्रवाल, नागेद्र उनियाल, महेश चंद, नरेंद्र मल्ल, युवा कांग्रेस प्रदेश महामंत्री वसीम खान, आरपी बडोनी, देवी गोदियाल, मेघ सिंह कंडारी, माधुरी टम्टा, ममता राव, नंद लाल सोनकर, सौरभ सोनकर, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद
दस्य उपेंद्र थापली ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर जिस तरह केंद्र सरकार ने गुंडो के साथ लाठी चार्ज किया उसकी कड़ी निदंा करते है व कांग्रेस युवाओं के इस आंदोलन का समर्थन करती है। भारत वर्ष की जनता इस मामले में एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ हो चुकी है व केंद्र सरकार को उखाड़ फेंके। राजेश सक्सेना ने कहा कि मैं शिक्षक रहा हूं लेकिन जो दिल्ली में छात्रों के साथ शर्मनाक घटना हुई उसकी कड़ी निदां करते हैं। प्रधानमंत्री को जिसका कोई नहीं है उन्हें क्या पता कि छात्रों के साथ किस तरह अन्याय किया जा रहा है। लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस तरह छात्राओं महिलाओं सहित युवाओं पर उनके शांतिपूर्वक चल रहे आंदोलन को कुचलने के लिए लाठी चार्ज किया वह निंदनीय है, उन्होंने कहा कि सरकार अपनी कमियों को छिपाने के लिए अपने गुनाहों को छिपाने के लिए छात्रों को निशाना बनाया जा रहा है। इस मौके पर महिमानंद, राजीव अग्रवाल, नागेद्र उनियाल, महेश चंद, नरेंद्र मल्ल, युवा कांग्रेस प्रदेश महामंत्री वसीम खान, आरपी बडोनी, देवी गोदियाल, मेघ सिंह कंडारी, माधुरी टम्टा, ममता राव, नंद लाल सोनकर, सौरभ सोनकर, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूदलाठी चार्ज के विरोध में युवतियों ने केंद्र सरकार की चिता जलने पर मिष्ठान वितरित किया
मसूरी।
Devendra Uniyal
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में जब शहर कांग्रेस ने पुतला दहन किया तभी एक महिला पूजा लाल कुछ युवतियों के साथ मौके पर आयी व मिष्ठान वितरित करने लगी।
जब पूजा लाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिस तरह से छात्रों पर अत्याचार कर लोक तंत्र का गला घोटा गया वह बडा की शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि शहर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला हदन किया तो उनकी चिता जल रही है, व ऐसे अत्याचारी के अंत होने पर वह खुशी में मिष्ठान वितरित कर रही है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोकतंत्र की हत्या केद्र सरकार ने की है, जिसका पुतला दहन होने के बाद उनका अंत कर दिया गया है जिस पर वह मिष्ठान वितरित कर रही है उन्होंने कहा कि यह युवाओं पर अत्याचार ही रावण राज है यह राम राज नहीं है, बच्चें अपने भविष्य को लेकर चिंतित है व केंद्र सरकार के लिखाफ आंदोलन कर रहे है लेकिन उसे केंद्र सरकार कुचल रही है, जिस तरह से रावण राज को समाप्त करने के लिए राम ने बानर सेना का उपयोग किया उसी तरह इस रावण राज को समाप्त करने के लिए काक्रोच सेना आ गयी है। उन्होंने कहा कि बच्चे कडी मेहनत कर परीक्षा देते है व उसके बाद पेपर लीक हो जाता है, व उन्हें आत्म हत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है। अब इसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा पूरे देश का युवा सरकार के विरोध में उतर गया है। इस मौके पर पूजा लाल, मानवी, ऑचल, निकिता, मोना, किरण, महक, ज्योति, प्रियंका, सुनीता, समा, विनीता, रीना, मधु आदि मौजूद रहे।